Darbhanga News:– दरभंगा में शनिवार देर शाम टीवी डिबेट शो के बाद राजनीतिक हालात तनावपूर्ण हो गए। आरोप है कि प्रुलर पार्टी की प्रमुख और दरभंगा से प्रत्याशी पुष्पम प्रिया चौधरी के समर्थकों पर स्थानीय विधायक संजय सरावगी के समर्थकों ने हमला किया।
घटना के बाद पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,“20 साल से विधायक और मंत्री के गुंडों से बचकर अभी घर पहुंची हूं। यकीन नहीं हो रहा कि यह मेरा शहर दरभंगा है, मेरी मां मिथिला की धरती! पूरे बिहार ने पांच साल से मुझे सम्मान दिया लेकिन आज मेरी जन्मभूमि में ही मेरा अपमान किया गया। डरती नहीं मैं।”
उनका यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों की सहानुभूति और आक्रोश दोनों देखने को मिले।प्रशासन सतर्क, जांच शुरूमा मले को बढ़ते विवाद के बीच स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर स्थिति पर नजर बनाए रखने और जांच शुरू करने की बात कही है। समर्थकों ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला बताया।
विपक्षी दलों का कहना है कि यह घटना चुनावी माहौल को भड़काने की कोशिश है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विवाद दरभंगा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुटबाजी का परिणाम है।
फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सजग है।

