Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 1 May 2026 || 17:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गोलमुरी में दिनदहाड़े गोलीकांड के बाद तनाव, आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम, टायर जलाकर किया प्रदर्शन
          Headline

          गोलमुरी में दिनदहाड़े गोलीकांड के बाद तनाव, आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम, टायर जलाकर किया प्रदर्शन

          today post liveBy today post liveFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:– गोलमुरी थाना क्षेत्र में कन्हैया यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद गुरुवार को शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने गोलमुरी-टिनप्लेट मुख्य सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।

          आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गोलमुरी मुख्य मार्ग पर जुट गए और रास्ता अवरुद्ध कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आम राहगीरों, स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।

          प्रदर्शन के दौरान परिजनों का गुस्सा मुख्य आरोपित बिल्ला पाठक के खिलाफ साफ नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस ठोस कदम नहीं उठाती, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही और अपराधियों पर नियंत्रण रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।

          सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया तथा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई, हालांकि लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।

          उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह गोलमुरी थाना के समीप ही अपराधियों ने कन्हैया यादव को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          खगड़िया में दर्दनाक हादसा: ऑटो पर पलटा ट्रक , CISF जवान समेत तीन की मौत

          April 30, 2026

          साली से शादी की चाहत में जीजा ने किया साले का अपहरण , तिलैया पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

          April 30, 2026

          जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने ISC में 100% अंक लाकर रचा इतिहास

          April 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          खगड़िया में दर्दनाक हादसा: ऑटो पर पलटा ट्रक , CISF जवान समेत तीन की मौत

          साली से शादी की चाहत में जीजा ने किया साले का अपहरण , तिलैया पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

          जमशेदपुर की शांभवी तिवारी ने ISC में 100% अंक लाकर रचा इतिहास

          नवादा में सनकी पति का खौफनाक कदम,चरित्र पर शक के कारण पत्नी को उतारा मौत के घाट

          सीवान रोड रेज गोलीकांड: 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.