Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 22:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»महापर्व छठ को लेकर दस जोड़ी और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
          Headline

          महापर्व छठ को लेकर दस जोड़ी और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 24, 2022No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर देश के विभिन्न हिस्से में रह रहे बिहार वासियों के घर आने की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ने लगी है। परदेस से घर आने तथा घर से पुनः वापसी को लेकर रेलवे बड़े पैमाने पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशन बरौनी, दरभंगा एवं पटना आदि जगहों से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए दस जोड़ी ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दीपावली एवं छठ के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए पहले से चलाए जा रहे स्पेशल ट्रेनों के साथ ही दस जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

          गाड़ी संख्या 04185 ग्वालियर-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल ग्वालियर से 26 एवं 30 अक्टूबर को 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 18.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04186 बरौनी-ग्वालियर फेस्टिवल स्पेशल बरौनी से 28 अक्टूबर एवं एक नवम्बर को बरौनी से 04.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बराबंकी, लखनऊ, कानपुर, फाफूंद, इटावा, भिंड, सोनी, गोहद रोड, मलनपुर एवं शनिचरा स्टेशनों पर रूकेगी।

          गाड़ी संख्या 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर छठ स्पेशल डिब्रूगढ़ से 27 अक्टूबर को 19.25 बजे खुलकर गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी छठ स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 29 अक्टूबर को 17.00 बजे खुलकर न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर छठ स्पेशल 31 अक्टूबर को न्यू जलपाईगुड़ी से 14.00 बजे खुलकर गोरखपुर पहुंचेगी। एक नवम्बर को गाड़ी संख्या 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ छठ स्पेशल बनकर गोरखपुर से 07.50 बजे खुलकर डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन बरौनी के अलावा सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

          गाड़ी संख्या 09011 एवं 09012 मुंबई सेंट्रल-मालदा टाउन-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल भागलपुर, मुंगेर, श्रीकृष्ण सेतु मुंगेर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया, गोरखपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-मालदा टाउन सुपरफास्ट स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 23 एवं 30 अक्टूबर को 22.50 बजे खुलकर मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09012 मालदा टाउन-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अक्टूबर एवं दो नवम्बर को मालदा टाउन से 05.00 बजे खुलकर 28 अक्टूबर को 05.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन बेगूसराय के अलावा भागलपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, पनियहवा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

          गाड़ी संख्या 08626 हटिया-दरभंगा छठ स्पेशल हटिया से 27 अक्टूबर को 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08625 दरभंगा-हटिया छठ स्पेशल 28 अक्टूबर को दरभंगा से 16.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.30 बजे हटिया पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन बरौनी के अलावा रांची, मुरी, बोकारो, धनबाद, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर रूकेगी।

          गाड़ी संख्या 08624 रांची-पटना छठ स्पेशल रांची से 29 अक्टूबर को 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08623 पटना-रांची स्पेशल 30 अक्टूबर को पटना से 11.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.35 बजे रांची पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटेनगंज, गढ़वा रोड, सोननगर, गया एवं जहानाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।

          गाड़ी संख्या 09461 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 27 अक्टूबर एवं तीन नवम्बर अहमदाबाद से 19.25 बजे खुलकर पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09462 पटना-नांदेड़ स्पेशल 29 अक्टूबर एवं पांच नवम्बर को पटना से 06.00 बजे खुलकर नांदेड़ पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) प्रयागराज, कानपुर, आगरा फोर्ट, कोटा, रतलाम सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

          गाड़ी संख्या 09321 इंदौर-पाटलिपुत्र स्पेशल 28 अक्टूबर एवं चार नवम्बर को 13.55 बजे खुलकर पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09322 पाटलिपुत्र-इंदौर स्पेशल 29 अक्टूबर एवं पांच नवम्बर को पाटलिपुत्र से 18.30 बजे खुलकर इंदौर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर, बीना, उज्जैन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

          गाड़ी संख्या 09323 इंदौर-पाटलिपुत्र स्पेशल 24 एवं 31 अक्टूबर को इंदौर से 11.15 बजे खुलकर पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09324 पाटलिपुत्र-इंदौर स्पेशल 25 अक्टूबर एवं एक नवम्बर को पाटलिपुत्र से 17.00 बजे खुलकर इंदौर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर, बीना, उज्जैन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

          गाड़ी संख्या 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार छठ स्पेशल मालदा टाउन से 31 अक्टूबर एवं सात नवम्बर को 09.05 बजे खुलकर आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03436 आनंद विहार-मालदा टाउन छठ स्पेशल एक एवं आठ नवम्बर को आनंद विहार से 17.10 बजे खुलकर मालदा टाउन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन भागलपुर, किउल, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), वाराणसी, लखनऊ सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

          गाड़ी संख्या 02249 पटना-नई दिल्ली फेस्टिवल राजधानी स्पेशल पटना से दिनांक एक नवम्बर को 09.00 बजे खुलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, रूकते हुए उसी दिन 20.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          छठ महापर्व पटना न्यूज पूर्व मध्य रेलवे स्पेशल ट्रेन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          June 25, 2026

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.