Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 11:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नीट यूजी-2026 रद्द होने पर तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
          Headline

          नीट यूजी-2026 रद्द होने पर तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  नीट यूजी-2026 परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी का माहौल है। पेपर लीक के आरोपों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा परीक्षा रद्द किए जाने की सूचना सामने आने के बाद बिहार की राजनीति भी गर्मा गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

          तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द होना 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार समेत पूरे देश में पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

          उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता लगातार कमजोर हो रही है। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि क्या सरकार के पास इतनी भी प्रशासनिक क्षमता और इच्छाशक्ति नहीं है कि एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को बिना पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित कराया जा सके।

          तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल दिखावटी जांच और औपचारिक कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है और यह समझना चाहिए कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से छात्रों का भरोसा टूट रहा है।

          उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा दोबारा आयोजित होने की स्थिति में छात्रों और उनके परिवारों को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लाखों छात्र एक बार फिर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए यात्रा करेंगे, जिससे समय, पैसा और संसाधनों की बर्बादी होगी। तेजस्वी ने पेट्रोल-डीजल की खपत और आर्थिक नुकसान का मुद्दा भी उठाया।

          राजद नेता ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से सरकार की नीति और नीयत दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी राजनीति से बड़ा है और सरकार को परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

          नीट परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी छात्रों और अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। कई छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं।

          Bihar politics news NEET paper leak NEET UG 2026 NTA Exam Cancel Tejashwi Yadav
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          August 25, 2026

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          August 25, 2026

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.