Browsing: भाजपा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को 4 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बक्सर जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुमार ने सबसे पहले भाजपा नेता व एनडीए उम्मीदवार परशुराम चतुर्वेदी के पक्ष में चौसा में  जनसभा को संबोधित किया।

आगामी 23 अक्टूबर को हवाई अड्डा परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाली चुनावी सभा को लेकर बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी सह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को हवाई अड्डा का जायजा लिया। साथ ही वहां सभा को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी लिया। 

भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को दुमका एवं बहरेट में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार एवं दुष्कर्म की घटनाएं के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा के नेतृत्व में  सांमन्तो काली मंदिर से झंडा चौक तक  निकाली गई रैली में हेमंत सरकार हाय हाय, बलात्कारी सरकार इस्तीफा दो, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करो, दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार करो, महिलाओं का उत्पीड़न बंद करो, बलात्कारियों को फांसी दो, झारखंड सरकार मुर्दाबाद, हेमंत सरकार होश में आओ, के नारों लगाए जा रहे थें।