Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 07:45
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»शिक्षा विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र नारायण के ठिकानों पर एसवीयू की बड़ी कार्रवाई
    Headline

    शिक्षा विभाग के उप निदेशक वीरेंद्र नारायण के ठिकानों पर एसवीयू की बड़ी कार्रवाई

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    • पटना-मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में छापेमारी, अकूत संपत्ति का खुलासा

    • आय से अधिक संपत्ति मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी पर केस दर्ज

    Patna News: बिहार में शिक्षा विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्र नारायण के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने उनके पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। तलाशी अभियान अब भी जारी है और अब तक भारी मात्रा में नकदी, जमीन-जायदाद से जुड़े कागजात और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    एसवीयू ने वीरेंद्र नारायण पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, उन्होंने लगभग 3 करोड़ 75 लाख 66 हजार 92 रुपये की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है। कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद टीम ने यह कार्रवाई शुरू की।

    सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में मुजफ्फरपुर प्रमंडल में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के पद पर कार्यरत वीरेन्द्र नारायण पहले वैशाली में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) रह चुके हैं। डीईओ रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आती रही थीं। कहा जा रहा है कि वैशाली में पदस्थापन के दौरान ही उन्होंने अकूत संपत्ति बनाई।

    शिक्षा विभाग के सूत्र बताते हैं कि हाल के वर्षों में कई जिला शिक्षा पदाधिकारी और क्षेत्रीय अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में संसाधन सुधार के लिए करोड़ों रुपये जारी किए गए थे, लेकिन अधिकारियों ने कागजों पर काम दिखाकर निजी लाभ उठाया।

    एसवीयू की टीम अभी भी तलाशी ले रही है और पूरे ऑपरेशन के खत्म होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। हालांकि, इतनी बड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग और प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar Education Department Scam Disproportionate Assets Case Education Department Corruption Patna Muzaffarpur Raid Virendra Narayan SVU Raid आय से अधिक संपत्ति मामला पटना मुजफ्फरपुर छापेमारी बिहार शिक्षा विभाग घोटाला वीरेन्द्र नारायण एसवीयू रेड शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.