Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 17:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»विधानसभा परिसर स्थित अटल प्रतिमा के सामने निलंबित भाजपा विधायको का धरना,डमी सदन आयोजित कर कार्यवाही की
    Headline

    विधानसभा परिसर स्थित अटल प्रतिमा के सामने निलंबित भाजपा विधायको का धरना,डमी सदन आयोजित कर कार्यवाही की

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 3, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार को विधानसभा परिसर में अलग नजारा दिखा। निलंबित भाजपा विधायक भानुप्रताप शाही, ढुल्लू महतो और रणधीर सिंह परिसर स्थित अटल प्रतिमा के सामने धरना पर बैठ गए। उनके समर्थन में आए कुछ और विधायक आ गए और सीढियों पर बैठकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। मौके पर सभी ने एक डमी सदन की कार्यवाही आयोजित की, जिसमें विधायक भानु प्रताप शाही ने अध्यक्ष की भूमिका निभाई। जयप्रकाश भाई पटेल की तबीयत खराब होने की वजह से वे इसमें शामिल नहीं रहे।

    विधायकों ने सवाल किया कि हमारा कसूर क्या भ्रष्टाचार और अकाल पर बोलना है? बाद में इनके समर्थन में कुछ और विधायक आ गए। सभी विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। मौके पर सभी ने एक डमी सदन आयोजित किया। भानु प्रताप शाही अध्यक्ष की भूमिका में दिखे।उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा में मंगलवार को भ्रष्टाचार पर बहस की भाजपा की मांग पर शोरगुल करने वाले इन चारों भाजपा विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने चार अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया है।

    भानू प्रताप शाही ने पढ़ा अध्यक्षीय भाषण

    डमी सदन की कार्यवाही ठीक उसी तरीके से की गयी, जिस तरह से सदन की कार्यवाही अध्यक्षीय भाषण के साथ शुरू होती है। भानु प्रताप शाही ने विस्तार से अध्यक्षीय भाषण को पढ़ा और इसके ऊपर विधायकों ने एक-एक कर ठीक उसी तरह से चर्चा की जैसा आमतौर पर विधानसभा के अंदर होता है। भानु प्रताप शाही ने कहा कि हमारी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी। साथ ही इन विधायकों ने अध्यक्ष के निर्णय पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि वे सरकार के इशारे इस कृत्य को किया है। पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि अगर किसानों की बात उठाना, भ्रष्टाचार पर बात करना गुनाह है, तो यह गुनाह हम बार-बार करेंगे।

    निलंबन को लेकर पहले भाजपा के विधायकों ने प्रदर्शन किया, इसके बाद वे सदन से वॉक आउट कर गए

    सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन से विधायकों के निलंबन को लेकर पहले भाजपा के विधायकों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद वे सदन से वॉक आउट कर गए। सत्र की शुरुआत में दिन के 10:30 बजे भाजपा विधायक विधानसभा पहुंचे। केसरिया पारंपरिक पोशाक पहने भाजपा विधायकों ने सीढ़ियों पर बैठकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान सभी विधायक हाथों में कटआउट्स थामे सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान विधायकों ने विधायकों को निलंबन मुक्त करने, झारखंड राज्य को सूखाग्रस्त का दर्जा दिए जाने की मांग के साथ ही मौजूदा सरकार पर राज्य का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया।

    झारखंड के स्कूलों के नाम में उर्दू शब्द जोड़ने और रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दिये जाने के मामले पर भाजपा नेता ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा। विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार झारखंड का इस्लामीकरण करने में लगी हुई है लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। अगर वह शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी देगी तो हम मंगलवार को अवकाश घोषित करने की मांग करेंगे। बिरंची नारायण ने कहा कि शिक्षा का उर्दूकरण करना बंद करना चाहिए। विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन वैसे मुख्यमंत्री हैं जो भ्रष्टाचार को समर्थन दे रहे हैं, उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान विधायक नीरा यादव ने कहा हेमंत सोरेन सरकार झारखंड का इस्लामीकरण करने में लगी हुई है। ऐसा कर वह अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास कर रही है। सरकार की तुष्टिकरण की यह नीति विनाशकारी है।

    सरयू राय ने कहा कि शिक्षा मंत्री रहते नीरा यादव ने कुछ स्कूलों से उर्दू शब्द हटाने का निर्देश दिया था लेकिन इस बात की पड़ताल होनी चाहिए कि वह कौन सी ताकतें हैं जो इस तरह के आदेश को रोकने का काम किया। प्रदर्शन में भाजपा के कांके विधायक समरी लाल, अमर कुमार बाउरी सहित करीब एक दर्जन भाजपा विधायक मौके पर मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    डमी सदन निलंबित विधायक रांची न्यूज विधानसभा वॉक आउट हंगामा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.