Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 24 August 2026 || 08:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सुपौल के राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई और महिला जवान घायल, राइफल छीने जाने की चर्चा
          Headline

          सुपौल के राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई और महिला जवान घायल, राइफल छीने जाने की चर्चा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 24, 2026Updated:May 24, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना राघोपुर पंचायत स्थित महादलित टोला की बताई जा रही है, जहां पुलिस कार्रवाई के दौरान अचानक कुछ लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक एएसआई और एक महिला होमगार्ड जवान घायल हो गईं, जबकि पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

          जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस टीम किसी मामले में कार्रवाई करने महादलित टोला पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले के दौरान पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया।

          घटना में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई अंजय कुमार और महिला होमगार्ड जवान काजल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

          घटना के बाद इलाके में उस समय और तनाव बढ़ गया जब महिला होमगार्ड जवान की राइफल छीने जाने की चर्चा सामने आई। हालांकि बाद में यह जानकारी मिली कि राइफल एक खेत से बरामद कर ली गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस मामले को लेकर पुलिस काफी सतर्क नजर आ रही है।

          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। राघोपुर थाना पुलिस ने तुरंत वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। Virpur SDPO और Supaul SP भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देर रात तक पूरे इलाके में पुलिस की सघन तैनाती बनी रही।

          फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और इलाके में छापेमारी की तैयारी भी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी।

          attack on police team Bihar Crime News BiharPolice CrimeNews Female Home Guard Injured PoliceAttack Raghopur Raghopur Police Attack Supaul News SupaulNews
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          August 23, 2026

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          August 23, 2026

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          August 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पट गया बाबाधाम

          खाली पेट एक्सरसाइज से ही नहीं घटता वजन, जानें क्या है सही तरीका

          धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और चोरी की बाइक के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

          पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर होगा राजकीय समारोह: सम्राट चौधरी,चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार को सम्मान

          पलामू में व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, कार्बाइन और कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.