Friday, 17 May 2024 || 12:19

भागलपुर।जिले के सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप जल्दी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। आगामी 4 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म बिफोर यू डाई में काव्या मुख्य भूमिका में दिखेगी। इसको लेकर काव्या काफी उत्साहित है और इन दिनों व अपने परिवार के साथ जन्म स्थल सुल्तानगंज आई हुई है।
फिलहाल कोलकाता में रहने वाली काव्या को बचपन से ही थिएटर का शौक था। उसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई हिट सीरीज दी है। बड़े पर्दे पर यह उनकी पहली फिल्म है। उसके ऑपोजिट लीड रोल में पुनीत राज शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, मुकेश ऋषि, जरीना वहाब, मुस्ताक खान, बादशाह मोइत्रा, किरण जनजानी और गीता दत्त चक्रवर्ती है।

 

काव्या कश्यप ने बताया कि इस फिल्म की थीम कैंसर पीड़ितों पर आधारित और यह एक लव स्टोरी है। इसमें एक कैंसर पीड़ित लड़की के लिए उससे प्रेम करने वाला लड़का किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। काव्या के पिता एस्ट्रोलॉजर संजय कश्यप और मां अर्चना कश्यप ने बताया कि काव्या को बचपन से ही थिएटर का शौक रहा है। वर्ष 2015 से उसने थिएटर आर्टिस्ट के रूप में कैरियर की शुरुआत की। जी फाइब के प्रसिद्ध वेब सीरीज लाल बाजार में भी काव्या काम कर चुकी है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी कई मंचन कर चुकी है। फिलहाल व कोलकाता विश्वविद्यालय से साइकोलॉजी में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version