Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 03:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कांग्रेस की पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा के दौरान भारी हंगामा, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक
          Headline

          कांग्रेस की पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा के दौरान भारी हंगामा, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 11, 2025Updated:April 11, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Patna: Security personnel stop to NSUI and Youth Congress activists during Mukhyamantri Awas March over the ‘Palayan Roko Naukri Do Yatra’ in Patna Friday Apr 11, 2025. Photo/ Aftab Alam Siddiqui
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  राजधानी पटना में कांग्रेस की पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा के दौरान आज भारी हंगामा हुआ है। पटना के डाकबंगला चौराहा पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

          कांग्रेस ने बिहार में पलायन रोकने और युवाओं को नौकरी देने को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने के लिए पदयात्रा की शुरुआत की थी।
          पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बेगूसराय पहुंचे थे और इस पदयात्रा में शामिल हुए थे। आज पटना में इस पदय़ात्रा का समापन होना है। कांग्रेस नेता कन्हैया के नेतृत्व में निकाले गए इश पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करनेवाले थे। जैसे ही कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े डाकबंगला चौराहा पर पुलिस ने उन्हे आगे जाने से रोक दिया।

          पुलिस के रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस से नोकझोंक शुरू कर दी। देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को तितर-बितर कर दिया है हालांकि वह पीछे हटने को तैयार नहीं है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहा पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

          बिहार से युवाओं के पलायन पर सचिन पायलट ने नीतीश सरकार से पूछे सवाल

          पटना में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’- पदयात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को बिहार से लाखों की संख्या में जारी पलायन को रोकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पलायन रोकने को लेकर सरकार केवल गुमराह करने के आंकड़े जारी करती है जबकि वास्तविकता इससे कोसों दूर है।

          कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि बिहार के करोड़ों युवा नौकरियों की तलाश में अन्य स्थानों पर पलायन के लिए मजबूर हैं। युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। पायलट ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को बेचने और सरकारी पदों को खाली छोड़ने के कारण रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं।

          पदयात्रा का नेतृत्व कन्हैया कुमार ने किया बिहार में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने किया। पदयात्रा के दौरान शुक्रवार को कन्हैया कुमार और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश की। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। यहां उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने कन्हैया कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली थाना लाया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          'Stop migration Congress Kanhaiya Kumar provide jobs' - Padyatra sachin pilot
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.