Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 03:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अडानी और मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदेश कांग्रेस का राजभवन मार्च
          Headline

          अडानी और मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदेश कांग्रेस का राजभवन मार्च

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को अडानी और उनके सहयोगियों को बचाने एवं मणिपुर में जारी हिंसा की अनदेखी करने सहित अन्य मुद्दों के विरोध में राजभवन मार्च निकाला। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में शहीद स्थल से राजभवन तक किया गया। राजभवन पहुंचने पर मार्च सभा में परिवर्तित हो गया।

          सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी और मणिपुर मामले पर पूरी तरह मौन है। हमारे नेता सदन में दोनों मामलों को लगातार उठा रहे हैं। मणिपुर में शांति बहाली की मांग कांग्रेस के जरिये लगातार जारी है लेकिन केंद्र सरकार इस पर चुप हैं। अडानी और उनके सहयोगियों के जालसाजी का पर्दाफाश हुआ है। रिश्वतखोरी का खुलासा हुआ है लेकिन आज तक इस मामले पर जनता के सामने केंद्र सरकार ने सफाई देने की भी जरूरत महसूस नहीं की। कमलेश ने कहा कि मणिपुर जल रहा है। लगातार हिंसा हो रही है। कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन आज तक प्रधानमंत्री वहां नहीं गए। दोनों मुद्दे पर प्रधानमंत्री मौन हैं। वहां के मुख्यमंत्री भी इस मामले में फिसड्डी साबित हुए हैं लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें हटाने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

          कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि यह जनता की आवाज है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री उनके सवालों का जवाब दें। पिछले एक वर्ष में अमित शाह दर्जनों बार झारखंड आ चुके हैं लेकिन मणिपुर जो वर्षा से जल रहा है हत्याएं, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, संवैधानिक मूल्यों की हत्या हो रही है लेकिन गृह मंत्री को वहां जाने का वक्त नहीं मिल रहा है।

          कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि यदि अडानी को बचाने मोदी जी निकलेंगे तो जनता उन्हें गाड़ी से उतार देगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में हमें खुद को मजबूत करना है। राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि यदि कोई राजनीतिक दल या व्यक्ति भीमराव अंबेडकर का अपमान करता है तो यह एक व्यक्ति का अपमान नहीं पूरे हिंदुस्तान का अपमान है। ऐसा दल जो हिंदुस्तान का अपमान करे किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था का राजनीतिक दल हो ही नहीं सकता। भारत में यदि ऐसा कोई दल है तो वह है भाजपा।

          राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जनता ने साफ मन बना लिया है कि मोदी सरकार को कुर्सी से उतारना है। यदि भारत में बाबा साहब का रचित संविधान नहीं होता तो आज अल्पसंख्यक, आदिवासी और पिछड़े हाशिये पर होते। देश के हर नागरिक को संविधान ने अधिकार दिया है और इस संविधान के जनक बाबा साहब को भाजपा अपमानित करने पर तुली है। इसके अलावा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य ने सभा को संबोधित किया।

          राजभवन मार्च में विधायक सुरेश बैठा, नमन विक्सल कोन्गाडी, भूषण बाड़ा, स्वेता सिंह, रामचन्द्र सिंह, ममता देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, योगेन्द्र साव, शहजादा अनंवर, कार्यालय प्रभारी ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहु सहित अन्य शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Adani Congress Raj Bhawan March Violence continues in Manipur
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.