Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 03:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमशेदपुर से कोलकात्ता के लिए हवाई से प्रारम्भ, सीएम ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत
          Headline

          जमशेदपुर से कोलकात्ता के लिए हवाई से प्रारम्भ, सीएम ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 31, 2023Updated:January 31, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          जमशेदपुर। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार की सुबह कोलकाता के लिए हवाई जहाज ने पहली उड़ान भरी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई जहाज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर सीएम ने कहा कि राज्य में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। रोड, रेल, वाटर और एयर कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं और सहूलियत उपलब्ध करा सकें। उन्होंने कहा कि यहां से विमान सेवा का शुरू होना हवाई यातायात के क्षेत्र में नई पहल है। उम्मीद करता हूं कि जमशेदपुर से अन्य शहरों के लिए जल्द से जल्द हवाई सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकार के हवाई अड्डों की संख्या काफी बेहतर है । यहां फिलहाल 5-6 हवाई अड्डे हैं। साहिबगंज में भी नया एयरपोर्ट प्रस्तावित है। सभी हवाई अड्डों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सरकार सभी जिलों को हवाई सेवा से जोड़ने हेतु कार्य योजना तैयार कर रही है।

          केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में जन- जन तक हवाई सेवा को पहुंचाने का जो हमारा संकल्प है, उसकी एक झलक जमशेदपुर से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू होने के रूप में देख सकते हैं । उन्होंने कहा कि उड़ान सेवा के तहत एयर कनेक्टिविटी को तेज गति के साथ विस्तारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक के दौरान यहां दुनिया भर में कई विमान कंपनियां बंद हो गई वहीं भारत में तीन नए एयरलाइंस का आना एक बेहतर संकेत दे रहा है । उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर को हवाई सेवा से जोड़ने की पहल की जा रही है । इंडिया-वन एयर के 9 सेंटर ग्रैंड कारवां एक्स (C208B) विमान द्वारा जमशेदपुर से कोलकाता एवं कोलकाता से जमशेदपुर के लिए विमान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना से इंडिया-वन एयर झारखंड , पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपनी कनेक्टिविटी का विस्तार कर रही है। इस सेवा को 1 फरवरी 2023 से दैनिक रूप से परिचालित किया जा रहा है। यह विमान अपने यात्रियों को 10.15 बजे सुबह जमशेदपुर से लेकर 11.20 बजे कोलकाता पहुंचाएगी, वहीं इसकी वापसी 12.10 में कोलकाता से चलकर 1.20 बजे जमशेदपुर होगी।इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से केंद्रीय नगर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केंद्रीय मंत्री के वी के सिंह, सोनारी हवाई अड्डा जमशेदपुर में मंत्री  सत्यानंद भोक्ता, मंत्री  बन्ना गुप्ता, विधायक घाटशिला राम दास सोरेन, विधायक पोटका  संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम  विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ऑनलाइन के माध्यम से सीईओ इंडिया-वन एयर  अरूण कुमार सिंह, सोनारी हवाई अड्डा में टाटा स्टील के प्रतिनिधि  चाणक्य चौधरी उपस्थित रहे।

          कोलकाता के लिए 10.15 बजे सोनारी एयरपोर्ट से हवाई जहाज ने उड़ान भरी जो 11.20 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 9 सीट वाले इस विमान में पहले दिन सारी सीटें फुल रही।पहले दिन 9 लोगों ने कोलकाता के लिए विमान बुक किया था। मौके पर मौजूद टाटा स्टील के चाणक्य चौधरी ने बताया कि इस शुरुआत में बहुत सारे लोग भागीदार है। यह भारत सरकार की स्कीम है। जिसके तहत इंडिया वन एयर को लाइसेंस मिला। शुरुआत अच्छी है। झारखंड सरकार से उन्हे सपोर्ट मिला है। सरकार की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है। एटीसी का पेमेंट टाटा स्टील करेगी। आने वाले दिनों ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए उड़ान की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

          इंडिया वन एयर कंपनी की ओर से जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए सुविधा दी गई है। जमशेदपुर से कोलकाता के लिए 1999 और जमशेदपुर से भुवनेश्वर के लिए 2999 रुपए किराया रखा गया है। यात्री indiaoneair.com की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है या फिर एयरपोर्ट जाकर भी टिकट बुकिंग की जा सकती है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंडिया वन एयर कंपनी कोलकाता जमशेदपुर जमशेदपुर न्यूज मुख्यमंत्री हवाई सेवा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.