Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 20:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर मची भगदड़,10 लोग घायल
          Headline

          बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर मची भगदड़,10 लोग घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 1, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          .मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर को बर्बाद करने की सुपारी किसी को दे रखी है- निशिकांत

          देवघर। झारखंड के प्रसिद्ध  बाबा वैद्यनाथ मंदिर में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ भक्त वीआइपी गेट से जलाभिषेक के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ देर के लिए हालात बिगड़ गए। अफरा-तफरी में 10 लोग घायल हो गए।  शीघ्र दर्शनम के काउंटर के पास यह घटना हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर लाठियां भांजी। मौके पर पूजा के लिए पहुंचीं बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को भी अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा। व्यवस्था को लेकर शिकायत करने पहुंची विधायक से मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों से बहस हो गई।

          अंबा ने अफरा-तफरी में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। जब वह प्रशासन से शिकायत करने गईं तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर में भक्तों के लिए बेहतर इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि देवघर एसडीपीओ दिनेश कुमार यादव और मंदिर व्यवस्थापक रमेश परिहस्त ने उनके साथ बहस की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। शीर्घ दर्शनम के लिए पांच सौ रुपये शुल्क के साथ लगने वाली कतार करीब डेढ़ किलोमीटर तक लंबी बताई जा रही है।

          babadham deogharघटना के बाद गोड्डा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज का वीडियो जारी करते हुए कहा है कि जब आस्था पर राजनीति हावी हो तो श्रद्धालुओं का यही हाल होता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर को बर्बाद करने की सुपारी किसी को दे रखी है। अव्यवस्था में घायल होने वालों में दो महिलाएं बिहार की हैं। घटना में बिहार की रहने वाली संगीता देवी बेहोश हो गई थी, जिन्हें बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्रथम उपचार के दौरान पता चला कि महिला का दायां पैर भीड़ से दबने के कारण टूट गया है। उसको सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं बेगूसराय की गीता देवी के सिर में चोट लगी है। मंदिर में हुई अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। शिवरात्रि के दिन पैदा हुए हालात को देखते हुए जिले की पूरी प्रशासनिक टीम को बदलने की मांग की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह टीम श्रावणी मेले की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सकेगी। मंदिर में हुई अफरा-तफरी में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

          इस संबंध में देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। कुछ लोग अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे बचने की आवश्यकता है। देवघर जिला प्रशासन की पूरी निगरानी में यह प्रक्रिया बेहद सुचारू तरीके से संचालित की जा रही है। उल्लेखनीय है कि देवघर में महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह तीन बजे मंदिर परिसर में सरकारी पूजा हुई। इसके बाद सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए पट खोल दिए गए। मंदिर में कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण की व्यवस्था की गई थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जलाभिषेक देवघर न्यूज बाबा बैद्यनाथ मंदिर भगदड़ महाशिवरात्री वीआइपी गेट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.