Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 25 August 2026 || 09:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा के लिए दिघा में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, लगाए जाएंगे ड्रोन, सीसीटीवी और वॉच टावर
          Headline

          जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा के लिए दिघा में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, लगाए जाएंगे ड्रोन, सीसीटीवी और वॉच टावर

          today post liveBy today post liveJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Kolkata News:- इस बार दिघा के नए जगन्नाथ मंदिर से पहली बार निकलने वाली रथयात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं। प्रशासन को लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ की उम्मीद है, जिनमें विदेशी भक्त भी शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी रथयात्रा के दिन मौजूद रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष उपाय किए जा रहे हैं। रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और आकाश में ड्रोन भी तैनात रहेंगे। मंदिर परिसर के चारों कोनों पर चार वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। साथ ही मंदिर से रथ मार्ग तक की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

          भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की रथयात्रा नए मंदिर से शुरू होकर करीब एक किलोमीटर दूर पुराने मंदिर, यानी ‘मासी के घर’, तक जाएगी। पहले मंदिर के सात नंबर गेट से रथ यात्रा निकालने की योजना थी, लेकिन अब रथ को मंदिर के दक्षिणी गेट से 116 बी राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए ले जाया जाएगा। यह जानकारी इस्कॉन कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राधारमण दास ने दी।

          भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फुटपाथ पर बैरिकेडिंग की जा रही है। साथ ही, रथ मार्ग में कई ड्रॉप गेट्स लगाए जाएंगे। ताकि किसी भी आपात स्थिति में मार्ग को तुरंत बंद किया जा सके। दिघा में भारी बारिश और जलजमाव की संभावना को देखते हुए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है और अतिरिक्त पंप की व्यवस्था की गई है, ताकि पानी जल्दी निकाला जा सके।
          रथयात्रा मार्ग के दोनों ओर मेडिकल कैंप और पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, रथ मार्ग पर कई स्थानों पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध रहेगी।

          रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य पुलिस के डीजी राजीव कुमार, पश्चिम रेंज के आईजी अनुप जसवाल और पूर्व मेदिनीपुर के एसपी सौम्यदीप भट्टाचार्य ने मंदिर और रथ मार्ग का निरीक्षण किया है। अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाए जाने की योजना है, हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितने जवान तैनात किए जाएंगे।

          पूर्व मेदिनीपुर के एसपी सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा है कि रथयात्रा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर अब तक कई बैठकें भी की जा चुकी हैं। इस तरह रथ यात्रा को लेकर दिघा में उत्सव का माहौल है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

          Digha Temple Rath Yatra Security Jagannath Rath Yatra Kolkata Mamata Banerjee Rath Yatra Rath Yatra 2025 Digha Rath Yatra Security Arrangements
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          August 24, 2026

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          August 24, 2026

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          August 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          एसीएफ-एफआरओ 2024 नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक से किया इनकार, सरकार से मांगा जवाब

          नेमरा से निकली भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, 24 जिलों में युवाओं से संवाद करेगा मंच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.