पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमीन विवाद में पुत्र ने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामसागर महतो के रुप में की गई है। सूचना के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे ने जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा सूर्यदेव महतो फरार हो गया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
जानकारी के मुताबिक घर में जमीन विवाद को लेकर हमेशा विवाद होते रहता था। इसी दौरान गुरुवार को विवाद हुआ जिसमें बेटा ने अपने पिता रामसागर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटा सूर्यदेव महतो फरार हो गया है,जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी करने में जुटी हुई है