Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 15 May 2026 || 20:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नालंदा में संपत्ति विवाद में मां की ह/त्या, बेटा गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
          Headline

          नालंदा में संपत्ति विवाद में मां की ह/त्या, बेटा गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nalanda News:  जिले के चंडी थाना क्षेत्र स्थित बदौरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जमीन और मकान विवाद में बेटों पर अपनी ही मां की हत्या करने का आरोप लगा है। शुक्रवार सुबह हुई इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और इलाके में मातम का माहौल बन गया।

          मृतका की पहचान जिलवी देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से जमीन और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार जिलवी देवी का अपने बड़े और मंझले बेटे के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहती थीं।

          घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय मृतका का नाती आयुष राज उनके साथ सो रहा था। आरोप है कि पहले बच्चे के हाथ-पैर बांधकर उसे अलग किया गया और उसके बाद जिलवी देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस निर्मम हत्या से गांव के लोग दहशत और गुस्से में हैं।

          घटना के विरोध में ग्रामीणों ने नरसंडा बाजार के पास एनएच-431 जैतीपुर-हरनौत मुख्य सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई का भरोसा देने के बाद लोगों ने जाम हटाया।

          चंडी थानाध्यक्ष Akhilesh Jha ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार एक आरोपित पुत्र रविशंकर कुमार घटना के बाद ओला कार से फरार होने की कोशिश कर रहा था। उसे बक्सर जिले में नया भोजपुर थाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

          इस खबर को भी पढ़ें : आर्केस्ट्रा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा छापा, 50 लड़कियां रेस्क्यू की गई, 20 तस्कर गिरफ्तार

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #BiharCrime #BreakingNews #NalandaNews MotherMurder PropertyDispute
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केंद्र सरकार ने झारखंड को दी मेडिकल शिक्षा की बड़ी सौगात,दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें बढ़ीं,MGM और SNMMCH में 250-250 सीटों को मंजूरी

          May 15, 2026

          नवादा में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 28 गिरफ्तार,थानाध्यक्ष निलंबित,आईजी का बड़ा एक्शन

          May 15, 2026

          आर्केस्ट्रा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा छापा, 50 लड़कियां रेस्क्यू की गई, 20 तस्कर गिरफ्तार

          May 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केंद्र सरकार ने झारखंड को दी मेडिकल शिक्षा की बड़ी सौगात,दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें बढ़ीं,MGM और SNMMCH में 250-250 सीटों को मंजूरी

          नवादा में बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 28 गिरफ्तार,थानाध्यक्ष निलंबित,आईजी का बड़ा एक्शन

          नालंदा में संपत्ति विवाद में मां की ह/त्या, बेटा गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

          आर्केस्ट्रा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा छापा, 50 लड़कियां रेस्क्यू की गई, 20 तस्कर गिरफ्तार

          कोडरमा मिटको कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर ह/त्या,जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.