Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 May 2025 || 07:31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»हेमन्त सरकार को कुछ दलाल और बिचौलिए किस्म के लोग चला रहे : बाबूलाल मरांडी
    Headline

    हेमन्त सरकार को कुछ दलाल और बिचौलिए किस्म के लोग चला रहे : बाबूलाल मरांडी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमन्त सरकार को कुछ दलाल और बिचौलिए किस्म के लोग चला रहे हैं। वे सत्ता में बैठे लोगों से भी ज्यादा प्रभावशाली हैं। उनके सामने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की एक नहीं चलती है। बाबूलाल शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन हो या अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, सभी काम इस सरकार में दलालों और बिचौलिए के माध्यम से हो रहा है। बाबूलाल ने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग में आपने देखा होगा कि एक दिन नोटिफिकेशन निकलता था और दूसरे दिन उसे बदल दिया जाता है। जाहिर है कोई शक्ति सरकार में काम कर रही थी जो यह बदलाव करवाती थी। इससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि वह बदलाव बिना लेन देन के नहीं होता था।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब ईडी ने मुख्यमंत्री को समन भेजा तो कहते हैं कि वह आदिवासी हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। आदिवासी हैं तो क्या आपको झारखंड को लूटने के लिये छोड़ दिया जाय। पूर्व सीएम ने सवाल उठाते हुए कहा कि जनता ने मेंडेट आपको राज्य का विकास करने के लिए दिया था लूटने के लिए नहीं।

    बाबूलाल ने कहा कि जब भाजपा सरकार के गलत कार्यों के खिलाफ आंदोलन का एलान करती है तो मुख्यमंत्री उन्हें धमकी देते हैं। यह तो इनकी फितरत है। कहते हैं पता करो कौन कौन आंदोलन में शामिल होता है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसी की गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। सरकार के विरोध में आवाज उठाने वालों के खिलाफ हेमन्त सोरेन कार्रवाई करते हैं, जो अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाते था उसे जेल भेजा जा रहा है।

    बाबूलाल ने कहा कि सीएम कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री हैं, उनसे समन करने से पहले कार्यक्रम की जानकारी लेनी चाहिए थी। उन्हें यह भी याद होना चाहिए कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेन्द्र मोदी से भी एसआईटी ने 10- 10 घंटे पूछताछ की है। हमने हमेशा संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया है लेकिन ये संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं कर उसे धमकी दे रहे हैं।

    मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा की मैँने डेढ़ साल पहले ही इस सरकार को साहेबगंज में खनिज पदार्थों की अवैध खनन और लूट के सम्बंध में विपक्षी दल होने का धर्म निभाते हुए पत्र लिखकर,ट्विटर ,फेसबुक तथा प्रेस के माध्यम से आगाह करते रहने की कोशिश की थी लेकिन यह सरकार मेरी बातों को गंभीरता से नही ली और लूट की घटना को होने दी। सरकार के संरक्षण में रात्रि समय जल मार्ग से माल ढुलाई की नियम को भी धत्ता बताते हुए ढुलाई होने दिया गया। उसका नतीजा है आज साहेबगंज की खनिज पदार्थों की लूट की कहानी। केवल एक जिला में एक हजार करोड़ रुपए का घोटाला।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    दलाल धमकी बाबूलाल मरांडी बिचौलिए भाजपा कार्यकर्ता रांची न्यूज सरकार हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया जप्त,शराब माफिया फरार

    May 24, 2025

    लातेहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए,एक नक्सली घायल,एक पुलिस जवान भी घायल,राइफल,गोलियां सहित अन्य समान बरामद

    May 24, 2025

    पुलिस और एसटीएफ की कार्यवाई में 25 हजार का इनामी गुरुदेव मंडल मुठभेड़ में ढेर

    May 24, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    निगरानी की टीम ने 3 लाख घूस लेते जयनगर अंचल निरीक्षक अजय कुमार को रंगेहाथ पकड़ा

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.