Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 05:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बाबा बैद्यनाथ धाम में अब तक 18 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक,सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
          Headline

          बाबा बैद्यनाथ धाम में अब तक 18 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक,सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

          today post liveBy today post liveJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Devgarh News:-  सावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम की नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मंगलवार सुबह 4:22 बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, वैसे ही जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। अब तक 18 लाख से अधिक शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर चुके हैं। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी भक्तगण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ कतारबद्ध होकर बाबा पर जल चढ़ा रहे हैं। मंदिर पहुंचने के लिए रूटलाइन पर भी भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

          श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। भीड़भाड़ और उमस से राहत देने के लिए रूटलाइन पर ठंडे पानी की फुहारों का छिड़काव किया जा रहा है ताकि किसी को परेशानी न हो और वे आराम से जलाभिषेक कर सकें।

          प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई से अब तक 18,05,891 श्रद्धालु बाबा को जल चढ़ा चुके हैं। मेले की सुरक्षा के लिए 9650 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 564 मजिस्ट्रेट, CRPF की 4 कंपनियां, NDRF की टीम, 2 पुलिस अधीक्षक और QRT टीम लगातार निगरानी में जुटी हैं।

          तकनीकी निगरानी के लिए 765 CCTV कैमरे, 200 AI कैमरे और 10 ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। एसपी अजीत पीटर डुंगडुग ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को हर पल मॉनिटर किया जा रहा है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, ATS सहित अन्य बलों को भी तैनात किया गया है।

          इस बार सावन में बाबा नगरी पूरी तरह भक्तिमय और सुरक्षित वातावरण में जलाभिषेक की साक्षी बन रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Baba Baidyanath Dham Jalabhishek Baidyanath Temple Crowd Deoghar Sawan Mela 2025 Devghar Jalarpan Devotees Jharkhand Religious Place Security
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.