Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 21:53
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक, स्टेशन पर भाजयुमो ने किया स्वागत
    Headline

    स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक, स्टेशन पर भाजयुमो ने किया स्वागत

    today post liveBy today post liveJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jamshedpur News:- मानगो निवासी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश एवं झारखंड और लौहनगरी जमशेदपुर का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। सोमवार को स्नेहा के टाटानगर रेलवे स्टेशन आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के ज़िला अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर देशभक्ति और नारी सम्मान के नारों से गुंजायमान रहा। स्वागत के दौरान स्वर्ण पदक विजेता स्नेहा कुमारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय युवा, खेलप्रेमी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

    मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने स्नेहा कुमारी के उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि स्नेहा की यह उपलब्धि नारीशक्ति, आत्मबल और कठोर परिश्रम की जीत है। वे उन बेटियों के लिए प्रेरणा हैं जो सीमित संसाधनों के बीच भी बड़े सपने देखती हैं और उन्हें साकार करती हैं।

    वहीं, स्नेहा कुमारी ने भी सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि हर उस बेटी का है जो अपने सपनों पर विश्वास रखती है। मेरा सपना है कि झारखंड की और भी बेटियाँ अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का परचम लहराएं। उन्होंने लौहनगरी जमशेदपुर और अपने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.