Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 18 May 2026 || 10:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में 25 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो अफीम बरामद
          Headline

          चतरा में 25 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो अफीम बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:  चतरा जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ गांव के समीप की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग चार किलो अफीम बरामद की है।

          गिरफ्तार तस्कर की पहचान जपुआ गांव निवासी रामचरण दांगी उर्फ रामचंद्र दांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन और दो किलो गुड़ जैसा पदार्थ भी जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस पदार्थ का इस्तेमाल अफीम का वजन बढ़ाने के लिए किया जाना था।

          रविवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिमेष नैथानी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत छापेमारी टीम का गठन किया गया।

          एसपी के अनुसार, नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जपुआ गांव के पास अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही सड़क किनारे बैग लिए खड़ा संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

          तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन प्लास्टिक पैकेट में रखी अफीम बरामद हुई। इसके अलावा मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अफीम कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने की तैयारी थी।

          पुलिस का कहना है कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिद्धौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

          इस अभियान में पुलिस निरीक्षक बिपिन कुमार, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और एएसआई अशोक कुमार पांडेय समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। चतरा पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने सारण में 150 करोड़ रुपये की नेत्र स्वास्थ्य परियोजना की रखी आधारशिला, कहा-सेवा ही साधना है

          May 17, 2026

          रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी के किया प्रेग्नेंट …. मचा सियासी बवाल

          May 17, 2026

          पलामू में मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग बनी युवक की ह/त्या की वजह, मौसा गिरफ्तार

          May 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में 25 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो अफीम बरामद

          अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने सारण में 150 करोड़ रुपये की नेत्र स्वास्थ्य परियोजना की रखी आधारशिला, कहा-सेवा ही साधना है

          रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी के किया प्रेग्नेंट …. मचा सियासी बवाल

          पलामू में मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग बनी युवक की ह/त्या की वजह, मौसा गिरफ्तार

          भगवान पार्श्वनाथ की पवित्र धरा मधुबन से भाजपा को हमेशा नई ऊर्जा मिलती रही है – बाबूलाल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.