Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 18:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अंतिम संस्कार से लौट रहे छह लोगों की सड़क हादसे में मौत
          Headline

          अंतिम संस्कार से लौट रहे छह लोगों की सड़क हादसे में मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 16, 2021No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          लखीसराय। मंगलवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना हलसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा-सिकंदरा रोड पर हुई है। जहां एक एलपीजी सिलेंडर लदे  ट्रक और टाटा सुमो गोल्ड के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

          हादसे के शिकार हुए लोग में 5 दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार बताए जा रहे है। हलसी थाना प्रभारी के मुताबिक जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मुख्य सड़क पर टाटा सुमो गोल्ड और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी है।वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

          मारे गए लोग अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे थें। हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई लालजीत सिंह थे।  उनके  दो बेटे, एक बेटी और भगिना  मरने वालों में शामिल हैं। जबकि एसपी ने कहा कि दो लोगों को गंभीर हालत में पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

          घटना में मारे गए लोग जमुई के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी का अंतिम संस्कार करके वापस गांव लौट रहे थे। हादसे में गीता देवी के पति लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी बेबी देवी, भांजी अनिता देवी और ड्राइवर प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

          एसपी सुशील कुमार ने कहा कि जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास की घटना है। एनएच-333 पर मंगलवार सुबह ट्रक और सुमो गोल्ड वाहन की जबरदस्त टक्कर में टाटा सुमो में सवार 10 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल हैं। उनमें से दो को पटना भेजा गया है।हादसे में जान गंवाने वालों में 6 में से 5 लोग दिवंगत फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। उनके साथ कार ड्राइवर की भी मौत हुई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अंतिम संस्कार रिश्तेदार लखीसराय न्यूज सुशांत सिंह राजपूत हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026

          बगहा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, इलाके में सनसनी,आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच

          April 22, 2026

          नालंदा में डबल मर्डर: मां-बेटी की गला दबाकर ह/त्या, पति हिरासत में

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड: शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल

          पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला सिलेंडर बम, सेना ने किया निष्क्रिय,नदी से तीसरी बार मिला बम, द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा होने की आशंका

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          बगहा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, इलाके में सनसनी,आत्महत्या या साजिश? पुलिस कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.