Sitamarhi: जिले के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव (तेलियाही) में पति से फोन पर हुए विवाद के बाद विवाहिता ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को तालाब से महिला और उसके तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए है। मिले। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी में अनबन के चलते उसने बच्चों संग तालाब में कूदकर जान दे दी। मृतिका की पहचान थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी संजीव कुमार की 32 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। तीनों बच्चों में 6 वर्षीय आर्यन, 4 वर्षीय सुशांत और डेढ़ वर्षीय हिमांशु हैं।

गांव के लोगों का कहना है कि महिला घर पर इन्हीं तीनों बच्चों के साथ अकेले रहा करती थी। उसका पति लुधियाना में सिलाई का काम करता है। घटना का कारण पति-पत्नी में अनबन बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि हत्या या आत्महत्या की बिंदु पर पुलिस कर रही जांच-पड़ताल कर रही। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर शाम महिला का पति के साथ विवाद हुआ था।
फोन पर हुए विवाद को लेकर मृतिका ने पहले अपने घर में आग लगाया जिसके बाद तीनों बच्चे के साथ पास के पोखर में जाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका के पिता ठगा साह ने बताया की बताया की बीती देर रात गांव के लोगो से सूचना मिली जिसके बाद यहां आने पर कुछ पता नहीं चला फिर आज सुबह उसकी लाश पास के पोखर में देखा गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।