Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 14:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सर्वे के अंतिम दिन ज्ञानवापी परिसर में मिला शिवलिंग, अदालत ने जगह को सील करने का दिया आदेश
    Headline

    सर्वे के अंतिम दिन ज्ञानवापी परिसर में मिला शिवलिंग, अदालत ने जगह को सील करने का दिया आदेश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    वाराणसी। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में अदालत के आदेश पर हो रहे सर्वे के तीसरे एवं अंतिम दिन सोमवार को परिसर में शिवलिंग और अन्य साक्ष्य मिले। इसके तुरंत बाद वादी पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने वाराणसी के सिविल कोर्ट (सीनियर डिविजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि सर्वे में मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिला है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण साक्ष्य है। उन्होंने उस जगह को सील करने का आदेश देने की मांग की। इस पर अदालत ने तुरंत जिलाधिकारी को उस जगह को सील करने का आदेश दिया।

    अदालत ने अपने आदेश में कहा है, जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी को आदेशित किया जाता है कि जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है उस स्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दें। सील किए गए स्थान पर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित किया जाता है। जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी, पुलिस कमिश्नर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी तथा सीआरपीएफ कमांडेंट वाराणसी को आदेशित किया जाता है कि जिस स्थान को सील किया जा रहा है, उस स्थान को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने की पूर्णतः व्यक्तिगत जिम्मेदारी उपरोक्त समस्त अधिकारियों की व्यक्तिगत रूप से मानी जाएगी। उपरोक्त सील किए गए स्थान के बाबत स्थानीय प्रशासन द्वारा क्या-क्या किया गया है इसके सुपर विजन की जिम्मेदारी पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की होगी। वाद लिपिक को आदेशित किया जाता है कि वह अविलंब इसकी आदेश की प्रति संबंधित अधिकारीगण को नियमानुसार प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें।

    तीसरे दिन के सर्वे के बाद वादी पक्ष के पैरोकार सोहनलाल आर्य ने ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकलने के बाद हाथों से विजय का इशारा करते हुए कहा कि नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए। इतिहास कालखंड में जो भी लिखा था वह मिल गया है। उन्होंने कबीर दास के दोहे ‘जिन खोजा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ’ का उल्लेखकर कहा कि समझिए, जो कुछ खोजा जा रहा था, उससे कहीं अधिक मिला है। उन्होंने दावा किया कि गुंबद, दीवार और फर्श के सर्वे के दौरान कई साक्ष्य दबे दिखे। उधर,मस्जिद पक्ष के अधिवक्ताओं अभयनाथ यादव और मुमताज अहमद ने वादी पक्ष के सोहनलाल आर्य के दावे को नकार दिया और दो टूक कहा कि सर्वे में अंदर कुछ भी नहीं मिला है।

    सोहनलाल के दावे पर जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि अगर किसी ने कोई बात कही है या किसी बात का दावा किया है तो यह उनकी व्यक्तिगत राय है। ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में एडवोकेट कमिश्नर द्वारा रिपोर्ट पेश करने के बाद कोई भी बात अदालत के द्वारा ही बताया जाएगा। किसी की बात पर कोई ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। इसके पहले सर्वे टीम चौक थाने से कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी मस्जिद के लिए रवाना हुई। मस्जिद परिसर में प्रवेश के पहले सभी सदस्यों के मोबाइल फोन जमा करा लिये गये थे। सर्वे के चलते लगातार तीसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद से लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक मार्ग प्रतिबंधित रहा। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के दोनों तरफ करीब 500 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग की गई। किसी भी वाहन को गोदौलिया-मैदागिन मार्ग पर नहीं जाने दिया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गलियों के रास्ते काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश कराया गया।

    ज्ञानवापी के एक किलोमीटर तक जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। पुलिस अफसरों के अनुसार ज्ञानवापी में पहले दिन सुरक्षा 10 लेयर की थी। दूसरे दिन रविवार को 12 लेयर की कर दी गई। तीसरे और अंतिम दिन 16 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई। तीसरे और अंतिम दिन के सर्वे के बाद एडवोकेट कमिश्नर ने बताया कि कार्यवाही पूरी हो गई है। न्यायालय में रिपोर्ट दाखिल किया जाएगा।

    वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान एक कमरे में शिवलिंग मिलने से स्वयं सिद्ध हो गया है कि वह मंदिर है। यह बात विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कही है। आलोक कुमार के अनुसार ज्ञानवापी मंदिर में सर्वे के दौरान एक कमरे में शिवलिंग मिला है और यह बहुत आनंद का समाचार है। उन्होंने कहा कि शिवलिंग दोनों पक्षों और उनके वकीलों की उपस्थिति में मिला है। इसलिए शिवलिंग वाला स्थान मंदिर है। यह तथ्य स्वयं सिद्ध हो चुका है कि वहां मंदिर अब भी है और 1947 में भी था। उन्होंने आशा जताई है कि ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान मिले इस साक्ष्य को समस्त देशवासी स्वीकार करेंगे और इसका आदर करेंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अदालत ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी न्यूज शिवलिंग सर्वे सील
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.