Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार से, शुक्ल योग में कलश स्थापना,थावे मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट
    Headline

    शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार से, शुक्ल योग में कलश स्थापना,थावे मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन अलर्ट

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    गोपालगंज स्थित थावे मंदिर में माता की तस्वीर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    22 सितंबर को प्रातःकाल से शाम 7 बजकर 59 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा
    Gopalganj News:  शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस बार सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा की आराधना और कलश स्थापना को समर्पित होता है। इस बार नवरात्रि में विशेष संयोग बन रहा है क्योंकि यह शुक्ल योग में शुरू हो रहा है, जो सफलता और शुभ फल देने वाला माना जाता है।

    ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 22 सितंबर को प्रातःकाल से शाम 7 बजकर 59 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा। मान्यता है कि शुक्ल योग में किए गए कार्य अवश्य सफल होते हैं। इसी योग में मां दुर्गा का आह्वान और कलश स्थापना होगी। नवरात्रि इस बार 10 दिनों तक चलेगी और 11वें दिन दुर्गा विसर्जन किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि इस बार तृतीया तिथि दो दिनों तक रहेगी। नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

    श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक नवदुर्गा की आराधना करेंगे।जिले के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दूर-दराज के जिलों और नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्त थावे मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। चारों ओर आकर्षक झालरों और रोशनी की व्यवस्था की गई है।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

    जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने संयुक्त रूप से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। पुलिस बल के साथ-साथ अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग की गई है। महिला पुलिस बल भी तैनात की गई है ताकि श्रद्धालु निर्भीक होकर मां की आराधना कर सकें। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा है।

    मंदिर परिसरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एम्बुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है।नवरात्रि को लेकर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल है। पूजा सामग्री, नारियल, चुनरी, मिट्टी के कलश और मां दुर्गा की प्रतिमाओं की मांग में इजाफा हुआ है। दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। मिठाई और फल की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।भक्तों में नवरात्रि को लेकर गहरा उत्साह है। लोगों ने घरों की साफ-सफाई कर मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जगह-जगह भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है। भक्तों का कहना है कि नवरात्रि सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह आस्था और संस्कृति का प्रतीक है।

    परिवारों मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। जगह-जगह भजन मंडलियों और दुर्गा पूजा समितियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है।जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वच्छता और नियमों का पालन करें, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं। इस प्रकार जिले में नवरात्रि का उल्लास चरम पर है। सोमवार से मां दुर्गा की आराधना के साथ श्रद्धालु उपवास, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में लीन रहेंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Devotees from Nepal to Thawe Durga Temple Thawe Durga Temple Navratri 2025 Thawe Temple Darshan Crowd Management Thawe Temple Decoration in Navratri Thawe Temple Security Arrangements थावे दुर्गा मंदिर नवरात्रि 2025 थावे मंदिर दर्शन भीड़ प्रबंधन थावे मंदिर सुरक्षा व्यवस्था नवरात्रि में थावे मंदिर सजावट नेपाल से श्रद्धालु थावे दुर्गा मंदिर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.