Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 3 June 2026 || 21:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीवान: शहजाद मॉब लिंचिंग केस में 5 आरोपी गिरफ्तार, डायल-112 के एसआई निलंबित,दारोगा सस्पेंड, 2 होमगार्ड सेवामुक्त , थानेदार पर शोकॉज
          Headline

          सीवान: शहजाद मॉब लिंचिंग केस में 5 आरोपी गिरफ्तार, डायल-112 के एसआई निलंबित,दारोगा सस्पेंड, 2 होमगार्ड सेवामुक्त , थानेदार पर शोकॉज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Siwan News: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हुए चर्चित शहजाद अली हत्याकांड में सीवान पुलिस ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए डायल-112 पर तैनात  पु.अ.नि. संजीव कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सीवान निर्धारित किया गया है। इसके अलावा डायल-112 पर ड्यूटी कर रहे गृहरक्षक नंदजी यादव और मुक्तिनाथ के अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है। वहीं बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार से भी 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।वहीं मामले में शामिल चार और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल पांच अभियुक्त सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

          पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि बड़हरिया थाना कांड संख्या 230/26 की समीक्षा के दौरान डायल-112 की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच में सामने आया कि 30 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवराजपुर गांव में ग्रामीणों ने एक कथित चोर को पकड़ रखा है। सूचना मिलने के बाद डायल-112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. संजीव कुमार मौके पर पहुंचे थे, लेकिन युवक को भीड़ के कब्जे से मुक्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में लेने के बजाय उसे वहीं छोड़कर लौट गए।

          पुलिस के अनुसार, इसके बाद ग्रामीणों द्वारा युवक शहजाद अली की जमकर पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस पदाधिकारी की ओर से कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और पुलिस दायित्वों के पालन में चूक सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से पु.अ.नि. संजीव कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सीवान निर्धारित किया गया है।

          इसके अलावा डायल-112 पर ड्यूटी कर रहे गृहरक्षक नंदजी यादव और मुक्तिनाथ के अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया है। वहीं बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार से भी 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

          उधर, शहजाद अली हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) लगातार कार्रवाई कर रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में चार अन्य आरोपितों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

          पुलिस ने बताया कि इस मामले में सात नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब तक पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी दोषियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाकर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा सुनिश्चित कराई जाएगी।

          एसपी पूरन कुमार झा ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Barharia Murder Case Bihar Crime News Bihar Police News Dial 112 SI Suspended Mob Lynching Bihar Shahzad Ali Hatyakand Shahzad Ali Murder Case SIT Investigation Siwan Siwan News Siwan Police Action
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आभूषण साफ करने के नाम पर ठगी करने वाला बिहार के छह शातिर ठग पलामू में दबोचे गए,चांदी चमकाने के बहाने उड़ाते थे गहने, महिला का मंगलसूत्र गायब करते ही खुला राज

          June 3, 2026

          हजारीबाग में हुए भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात

          June 3, 2026

          बिहार के मधुबनी में गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की दर्दनाक मौत,नहाने गए थे सात बच्चे, 2 की हालत गंभीर

          June 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आभूषण साफ करने के नाम पर ठगी करने वाला बिहार के छह शातिर ठग पलामू में दबोचे गए,चांदी चमकाने के बहाने उड़ाते थे गहने, महिला का मंगलसूत्र गायब करते ही खुला राज

          हजारीबाग में हुए भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात

          बिहार के मधुबनी में गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की दर्दनाक मौत,नहाने गए थे सात बच्चे, 2 की हालत गंभीर

          निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई,स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,पोस्टिंग के नाम पर घूस मांगने का आरोप

          खान सर कोचिंग हमला मामले में कोचिंग संचालक समेत 3 गिरफ्तार, गोलीबारी की पुष्टि नही हुई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.