Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 12:59
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»शहबाज शरीफ ने कहा- सीजफायर सभी के हित में, पाकिस्तान शांति चाहता है,सऊदी अरब और चीन का मध्यस्थता के लिए जताया आभार
    Headline

    शहबाज शरीफ ने कहा- सीजफायर सभी के हित में, पाकिस्तान शांति चाहता है,सऊदी अरब और चीन का मध्यस्थता के लिए जताया आभार

    today post liveBy today post liveMay 11, 2025Updated:May 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Islamabad News:- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए हाल ही में हुए भारत-पाकिस्तान युद्धविराम (सीजफायर) समझौते को “सभी के हित में” बताया और इस पहल को पाकिस्तान की “शांति-प्रिय सोच” का प्रतीक करार दिया। प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “हम एक जिम्मेदार देश हैं। हमने बार-बार दिखाया है कि हम शांति के पक्षधर हैं। यह सीजफायर समझौता सभी के लिए लाभकारी है और हमने इसे बहुत सकारात्मक भावना के साथ स्वीकार किया है।” उन्होंने अपने संबोधन में सऊदी अरब और चीन जैसे मित्र देशों का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए।

    हालांकि, शरीफ ने इस दौरान भारत पर नागरिकों की हत्या, मस्जिदों को नष्ट करने और झूठी सूचनाएं फैलाने के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, “भारत झूठे प्रचार से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भ्रमित कर रहा है, जबकि असली जमीनी हालात बेहद अलग हैं।” उन्होंने कहा कि भारत ने हमारे सैन्य हथियारों को उड़ाया और सैन्य अड्डों को तहस-नहस कर दिया। भारत के हमले में पाकिस्तान के कई जवान भी मारे गए हैं।

    प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा, “हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक पाकिस्तान को उसकी खोई हुई गरिमा वापस नहीं मिलती। खुदा के फज़ल से वह वक्त दूर नहीं है।” उन्होंने कहा कि यह युद्धविराम केवल एक अस्थायी समझौता नहीं, बल्कि भविष्य में स्थायी शांति और सहयोग का मार्ग प्रशस्त कर सकता है, यदि सभी पक्ष अपनी जिम्मेदारी समझें।

    शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत के साथ पानी और जम्मू कश्मीर का मसला हल करने के लिए बातचीत की उम्मीद है। पाक पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी शुक्रिया अदा किया है।

    उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के ऐलान की घोषणा की गई थी। इस दौरान कहा गया था कि अब दोनों देशों के बीच कोई हमले और गोलीबारी नहीं होगी। हालांकि इस ऐलान के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने कश्मीर पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    armistice India and Pakistan Pakistan's Prime Minister Shahbaz Sharif
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.