Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 November 2026 || 16:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नाथ मंदिर से चोरी चंदन के पेड़ गंगा नदी से बरामद, पुलिस ने कसा शिकंजा
          Headline

          नाथ मंदिर से चोरी चंदन के पेड़ गंगा नदी से बरामद, पुलिस ने कसा शिकंजा

          today post liveBy today post liveDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Baxer News:- बक्सर जिले के आस्था से जुड़े प्राचीन नाथ मंदिर से चोरी किए गए बहुमूल्य चंदन के पेड़ों को पुलिस ने बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने गंगा नदी में विशेष छानबीन अभियान चलाया, जिसमें चोरी गए दोनों चंदन के पेड़ बरामद कर लिए गए। ये पेड़ नगर थाना क्षेत्र के यमुना घाट के समीप गंगा नदी के पानी में छिपाकर रखे गए थे।

          बताया जाता है कि 22 दिसंबर की रात सदर अनुमंडलाधिकारी आवास से सटे नाथ मंदिर परिसर से अज्ञात चोरों ने दो कीमती चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए थे। इस घटना के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त था। नाथ मंदिर बक्सर शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी को लोगों ने आस्था पर सीधा हमला बताया था।

          घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि चोरी किए गए चंदन के पेड़ों को गंगा नदी में छिपाकर रखा गया है, ताकि बाद में उन्हें सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा सके। सूचना की पुष्टि के बाद नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया और दोनों चंदन के पेड़ों को पानी से बरामद कर लिया।

          नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में संलिप्त चोरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चंदन की तस्करी और धार्मिक स्थलों से चोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी।

          गंगा नदी चंदन के पेड़ बरामद नाथ मंदिर चोरी बक्सर पुलिस कार्रवाई मंदिर सुरक्षा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिपावली की रात चचेरे भतीजे ने चाचा को गो/लियों से भूना, मौके पर मौ/त, पुरानी रंजिश में वारदात का दिया अंजाम: भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

          November 9, 2026

          धनवार यूको बैंक डकैती कांड में पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार, लूटे गए सोने व रुपए अबतक गायब

          November 9, 2026

          दनुआ घाटी में मौत बनकर दौड़ा टैंकर, अंतिम संस्कार में बनारस जा रहे वाहन को मारी टक्कर सात लोगों की मौत, 12 घायल

          November 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिपावली की रात चचेरे भतीजे ने चाचा को गो/लियों से भूना, मौके पर मौ/त, पुरानी रंजिश में वारदात का दिया अंजाम: भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

          धनवार यूको बैंक डकैती कांड में पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार; मास्टरमाइंड फरार, लूटे गए सोने व रुपए अबतक गायब

          दनुआ घाटी में मौत बनकर दौड़ा टैंकर, अंतिम संस्कार में बनारस जा रहे वाहन को मारी टक्कर सात लोगों की मौत, 12 घायल

          प्रसव के बाद महिला की मौत, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया सड़क जाम

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.