Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 17:58
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सम्राट चौधरी ने बताई बिहार सरकार के नियुक्ति पत्र वितरण की सच्चाई
    Headline

    सम्राट चौधरी ने बताई बिहार सरकार के नियुक्ति पत्र वितरण की सच्चाई

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सजायाफ्ता लालू यादव और उनके बेटे के पद चिह्नों पर चलते हुए बिहार में बैक-टू-बैक आधा दर्जन से अधिक नियुक्ति घोटाला किया है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से राज्य में कोई काम नहीं हुआ है।

    उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने जिन-जिन पदों पर नियुक्ति पत्र बांटे हैं उसकी पूरी प्रक्रिया एनडीए के कार्यकाल में ही पूरी हो चुकी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी वाह वाही के लिए महागठबंधन के शासन काल में नियुक्ति पत्र बांटे हैं। नियुक्तियों की तारीख गिनाते हुए उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को सरकार ने पंचायती राज विभाग के जिन 3127 पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र दिया, उसका 26 जून को ही रिजल्ट आ गया था। 15 जुलाई को विभाग ने ज्वाइनिंग लेटर देने का आदेश भी निकाल दिया लेकिन समय बदलते हुए नीतीश-तेजस्वी ने अपनी सस्ती लोकप्रियता के कारण इसमें देरी की और बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ मजाक किया।

    उन्होंने नियुक्ति घोटाले की गिनती करवाते हुए कहा कि यही नहीं नीतीश कुमार ने 20 सितंबर को जिन राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया, उसका पूरा ब्योरा दो अगस्त को ही संबंधित विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था, जिसके बाद हमारे पार्टी के नेता और विभाग के पूर्व मंत्री ने जिलाधिकारी के माध्यम से सभी को नियुक्ति पत्र देकर 8 अगस्त को कर्मचारियों को जिला आवंटित करा दिया लेकिन नीतीश ने फिर से सभी कर्मचारियों के साथ मजाक किया।

    22 अक्टूबर को 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने की पोल खोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री के कार्यकाल में ही एएनएम के 8517, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर के 26, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के 190 और काउंसलर के 579 पदों के लिए परीक्षा हुई और 30 जुलाई 2022 को इसका रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया था। फिर भी 22 अक्टूबर को 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र देकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने अपनी वाह वाही करवायी।

    सम्राट चौधरी ने 14 नवंबर को जल संसाधन विभाग की ओर से 1006 लोगों को नियुक्ति पत्र देने और 16 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में 10,459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने की सच्चाई को भी तारीख वार बताया। 1006 लोगों को नियुक्ति पत्र देने पर उन्होंने कहा कि इनकी नियुक्ति प्रक्रिया 26 जून को खत्म हो चुकी थी। 10,459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया गया लेकिन ये सभी पुलिसकर्मी जुलाई महीने से योगदान दे चुके हैं। उनकी ड्यूटी भी लगी है और वेतन भी मिल रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एनडीए तेजस्वी नियुक्ति पत्र नीतिश पटना न्यूज मजाक महागठबंधन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.