Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 18:34
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अमर पुरोधा जयपाल सिंह मुंडा एवं क्रांति ज्योति सावित्री बाई ज्योतिबा फुले को माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन
    Headline

    अमर पुरोधा जयपाल सिंह मुंडा एवं क्रांति ज्योति सावित्री बाई ज्योतिबा फुले को माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया नमन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों के अनुसार योजनाएं बनाए सरकार: प्रो. विनोद भगत

    झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों पर सहानुभूति नहीं दिखाई सरकार : अनिल कुमार भगत

    लोहरदगा । झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को समाहरणालय मैदान में कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो की अध्यक्षता में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यकारी अध्यक्ष  किन्डो व अतिथियों की ओर से अमर पुरोधा जयपाल सिंह मुंडा एवं क्रांतिज्योति सावित्री बाई ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन की गई।

    मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा केन्द्रीय समिति के महासचिव कयूम खान ने  कहा कि झारखंड निर्माण का नींव मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने रखी, वहीं से झारखंड अलग राज्य आंदोलन की शुरुआत हुई।  जयपाल सिंह के शोषणमुक्त झारखंड के सपने  आज भी अधूरे हैं। अलग राज्य निर्माण के उपरांत झारखंड में विभिन्न सरकारों ने बड़ी-बड़ी योजनाओं के लाभ पर लूट मच गया। जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत ने क्रांतिज्योति सावित्री बाई ज्योतिबा फुले और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस शोषण विहीन झारखंडी समाज एवं सुविकसित राज्य का निर्माण करना था, जो अभी अधूरे हैं। उन्होंने भाषा संस्कृति लागू करने के साथ-साथ जल जंगल जमीन की सुरक्षा एवं वन उत्पाद, कृषि उत्पाद आधारित उद्योगों की स्थापना करने की वकालत की। कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों के अनुसार राज्य सरकार योजना बनाकर झारखंडी समाज का सुविकसित किया जाए।

    मौके पर अनिल कुमार भगत ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म से लेकर झारखंड राज्य की नींव रखने तक की पूरी जीवन दर्शन सामने रखीं। कहा कि अपने मान-सम्मान पहचान नियोजन पेंशन के मामले को लेकर पिछले कई वर्षों से 11 सूत्री मांगों की लड़ाई लड़ी जा रही है, पर सरकार की ओर से सहानुभूति नहीं दिखाई गई। लगातार आंदोलित झारखंड आंदोलनकारियों का सब्र का बांध अब टूट चुका है। अपने सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आंदोलनकारी काल के गाल में समाते जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में झारखंड आंदोलनकारियों के समक्ष करो या मरो के अलावे दूसरा कोई विकल्प नहीं रह जाता है।

    अन्य वक्ताओं में सीता उरांव, चैतू मुंडा, इसरार अहमद, जिला सचिव विशेषण भगत ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी अपने मान- सम्मान पहचान नियोजन व पेंशन की लड़ाई के लिए तीव्र आंदोलन की रणनीति भी तय जल्द तय किया जाएगा। इस अवसर पर सूरज मोहन लकड़ा, जिला महासचिव शाहिद अहमद, जगदीश उरांव, सोमनाथ भगत, सुखदेव उरांव, दीपक वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, दशरथ उरांव, गंगा उरांव, मनोज उरांव, ललिता भगत, अानंद कुमार लक्ष्मी भगत, उषा रानी लकड़ा, संगीता वर्मा, अजीत खाखा, सुखराम भगत, महबूब अंसारी, खुर्शीद आलम, सुशीला लकड़ा, सबिता लकड़ा आदि समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आंदोलन झारखंड अलग राज्य झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा रांची न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.