Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 08:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»साहिबगंज: गंगा नदी में जहाज के पलटने से बड़ा हादसा
          Headline

          साहिबगंज: गंगा नदी में जहाज के पलटने से बड़ा हादसा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 30, 2022Updated:December 30, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          .मनिहारी के बीच गंगा नदी पर पुल का निर्माण करा रही कंपनी दिलीप बिल्डकान का जहाज था

          . जान माल के क्षति की सुचना आ रही है,घटनास्थल पर पुलिस राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है

          साहिबगंज। साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा नदी पर पुल का निर्माण करा रही दिलीप बिल्डकान लिमिटेड (डीबीएल) का जहाज आज सबेरे गरमघाट पर ट्रकों के चढ़ाने के क्रम में डगमगा गया। इससे उस पर लदे कई ट्रक गंगा किनारे पलट गए तो कुछ ट्रक गंगा नदी में समा गया। एक चालक के भी लापता होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह बताया जा रहा है।

          डीबीएल कंपनी के मैनेजर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि साहिबगंज से जहाज पर ट्रक चढ़ाया जा रहा था। इसी क्रम में तीन ट्रक चढ़ने के बाद चौथे ट्रक का टायर फट गया जिससे जोरदार धमाका हुआ और जहाज असंतुलित हो गया। इससे सभी ट्रक एक दूसरे पर पलट गए, लेकिन एक ट्रक गंगा में समा गया। गंगा में समाए ट्रक के ड्राइवर समसुद्दीन का पता नहीं चल रहा है। कंपनी लापता ट्रक ड्राइवर को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर रही है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हैं।

          मौके पर पहुंची पुलिस कर रही है छानबीन
          सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव का काम आरम्भ कराया। मामले की छानबीन की जा रही है।मालूम हो कि कंपनी गंगा नदी पर पुल निर्माण का काम करा रही है। लापता चालक मोहम्मद सरफुद्दीन अंसारी के पिता का नाम हसमत मियां है। वह गोविंदपुर के फुफुआडीह का रहने वाला है। वह हाइवा संख्या एमपी 39 एच 2658 चलाता था। बताया गया है की घटना ओवर लोडिंग के कारण घटी।क्षमता से अधिक ट्रक लोडिंग करने के कारण जहाज डगमगा गया और कई ट्रक गंगा की गोद मे समां गये।जिस ट्रक चालक के डुबने कई बात की जा रही है वह ट्रक पर ही बैठा था।घटना स्थल पर गंगा की धार तेज और गहरी बताई गई है।

          24 मार्च को भी हुई थी इसी तरह की घटना
          इसी साल 24 मार्च की रात साहिबगंज से मनिहारी जा रहा जहाज गंगा नदी में डगमगा गया था। स्टोन चिप्स लदे छह ट्रक गंगा में समा गए थे। एनडीआरएफ ने कई दिनों के मशक्कत के बाद पांच ट्रक व दो शवों को गंगा नदी से निकाला था। इस मामले में मनिहारी थाने में मामला दर्ज हुआ था। उसकी जांच अब भी चल रही है। हादसे में पांच ट्रक जहाज से गंगा में गिर गए थे, जबकि नाै ट्रक जहाज पर ही पलट गए थे।

          अनियंत्रित होने की वजह से डूबा जहाज
          बताया जा रहा है कि पहली घटना में जहाज अनिय‍ंत्रित हो गया था और हादसा भी रात के वक्‍त हुआ था। मालूम हो कि झारखंड के साहिबगंज से बिहार के कटिहार में मालवाहक जहाजों के जरिए न चिप्स ( पत्थर) भेजे जाते हैं। उस दिन भी साहिबगंज घाट से करीब एक दर्जन लोड ट्रकों के साथ जहाज रवाना हुआ था, लेकिन अनियंत्रित होकर बीच नदी में पलट गया। इसमें एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी।  सम्भव है की प्रशासन सरकार की मदद से एन डी आर एफ कई मदद ले सकता है।

          गंगा नदी जहाज ट्रक पुल साहिबगंज न्यूज हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.