Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 29 June 2026 || 03:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन भाजपा विधायकों का हंगामा
          Headline

          विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन भाजपा विधायकों का हंगामा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 9, 2021No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और आखिरी दिन गुरुवार को भाजपा विधायकों ने लाठीचार्ज की घटना पर काला बिल्ला लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। वे प्रदर्शन के माध्यम से लाठीचार्ज पर चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। सदन में भाजपा विधायक घटना को लेकर वेल में आ गए। हंगामा बढ़ते देख स्पीकर ने दोपहर 12.45 बजे तक सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी।
          आज सदन की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई भाजपा के विधायक सदन में हंगामा करने लगे। इस दौरान हेमंत सरकार के विरोध में लाठी- गोली की सरकार नहीं चलेगी, हेमंत सरकार हाय हाय के नारे भी लगाए। इसके पहले भाजपा के सभी विधायक काली पट्टी बांधकर पहुंचे और विधानसभा के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विधायक समरी लाल,बिरंची नारायण, रणधीर सिंह, अनंत ओझा सहित अन्य विधायक मौजूद थे। सदन में हंगामा के दौरान स्पीकर रविंद्र नाथ महतो बार-बार विधायकों को बैठने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने। विधायकों द्वारा अखबार की प्रतियां लहराते देख स्पीकर ने कहा जो पेपर आप मुझे दिखाना चाहते हैं वह मुझे दे। इस पर मार्शल ने समाचार पत्र लेकर स्पीकर को दिया। स्पीकर ने कहा कि आप लोग कुर्सी टेबल मत पीटें, आसन के धैर्य की परीक्षा न लें। वहीं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सदन में भाजपा विधायक अंगूठा दिखा रहे हैं , इसलिए स्पीकर उन पर कार्रवाई करें। इस बीच आजसू विधायक लंबोदर महतो ने अल्पसूचित प्रश्न के तहत विधवा पेंशन से वंचित महिलाओं का प्रश्न उठाया, जिसका जवाब विभागीय मंत्री जोबा मांझी ने दिया। उल्लेखनीय हो कि विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की गई थी।

          भोजनावकाश के बाद भी हंगामा होने पर स्पीकर ने नमाज के लिए कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर सात सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। कमेटी के संयोजक झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी को बनाया गया है। जबकि सरफराज अहमद,प्रदीप यादव, विनोद सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, दीपिका पांडेय और लंबोदर महतो को सदस्य बनाया गया है।

          सत्र के अंतिम दिन चार विधेयक भी पास किए गए। इसमें झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय विधायक 2021, झारखंड पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, झारखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक और झारखंड वित्त विधेयक शामिल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अर्नब गोस्वामी भाजपा लाठीचार्ज विधानसभा हंगामा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में नशे में पिस्टल लहराने वाला यात्री गिरफ्तार, 24 कारतूस और लाइसेंसी हथियार जब्त

          June 28, 2026

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          June 28, 2026

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          June 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में नशे में पिस्टल लहराने वाला यात्री गिरफ्तार, 24 कारतूस और लाइसेंसी हथियार जब्त

          डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          दरभंगा में मोहर्रम के बाद बवाल, घर-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.