Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 01:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»खूंटी के प्रस्तावित नौलेज सिटी की खाली पडी जमीन पर बने रिम्स-2 : चंपाई
          Headline

          खूंटी के प्रस्तावित नौलेज सिटी की खाली पडी जमीन पर बने रिम्स-2 : चंपाई

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 22, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Khunti news:  राजधानी रांची के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 को लेकर चल रहे जमीन विवाद में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुलकर किसानों के समर्थन में आ गये हैं। रिम्स-2 के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन अपने समर्थकों के साथ किसानों की जमीन बचाने के लिए 24 अगस्त को नगड़ी में हल चलायेंगे। हल चलाने का कार्यक्रम उसी जमीन पर होगा, जहां रिम्स-2 बनाने का प्रस्ताव है। इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को खूंटी के हुटार पहुंचे थे, जहां उन्होंने पड़हा राजा सोमा मुंडा के घर जाकर नगड़ी में जमीन बचाने को लेकर उनसे बातचीत की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने समर्थकों के साथ आंदोलन में भाग लेने का अनुरोध किया।

          पूर्व सीएम के इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए पड़हा राजा सोमा मुंडा ने उन्हें आश्वस्त किया कि खूंटी जिले से इस जमीन बचाओ आंदोलन में उनके समर्थन में लगभग दस हजार से अधिक लोग नगड़ी पहुंचेंगे। सोमा मुंडा से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन खूंटी पहुंचे, जहां भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि नगड़ी में बनने वाले रिम्स-2 को खूंटी में बनाया जाय, क्योंकि यहां नॉलेज सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया था, लेकिन नॉलेज सिटी नहीं बन सका। वह जमीन अब भी खाली पड़ी है इसलिए इसी जमीन पर रिम्स-2 बनना चाहिए।

          चंपाई सोरेन ने नगड़ी में बनने वाली रिम्स-2 के लिए चिन्हित जमीन पर खेती करने की घोषणा को सही बताया। उन्होंने कहा कि उनका विरोध इसलिए है, क्योंकि सरकार ने गलत तरीके से नियम को ताक पर रखकर नगड़ी के आदिवासी और मूलवासियों की जमीन पर बाउंड्री की है। यह भूमि अधिग्रहण कानून-2013 के नियमों का उल्लंघन है। ऐसे में उनका विरोध आदिवासी और मूलवासी के खेती योग्य और उपजाऊ जमीन बचाने की है। उन्होंने कहा की राजधानी रांची में ही कई जगहों पर सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई है। वहां पर सरकार रिम्स-2 क्यों नहीं बनवाती, यह एक बड़ा सवाल है।

          झारखंड में भी को एसआईआर : चंपाई सोरेन

          चंपाई सोरेन ने राज्य में जल्द विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने की मांग भारत निर्वाचन आयोग से की है। उन्होंने सूर्या हांसदा एनकाउंटर को लेकर भी सवाल खड़े किए। विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के बाद विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि जिस तरह से राज्य में जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बदलाव आया है, उसके बाद बहुत जरूरी हो जाता है कि झारखंड में भी एसआईआर हो।

          पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा की हत्या हुई है, सीबीआई जांच जरूरी है। राज्य में आदिवासी और मूलवासी के हितों की बात करने वाले, जल जंगल और जमीन को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले राजनीतिक और आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की हत्या पुलिस ने की है। फर्जी एनकाउंटर की अब सरकार लीपापोती करना चाहती है, जो वह नहीं होने देंगे। उन्होंने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

          सरकार में इच्छा शक्ति की कमी

          खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर बने बनई नदी के पुल के टूटने से लगभग ढाई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक डायवर्सन तक नहीं बन पाया है। इस सवाल के जबाव में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की इच्छा शक्ति हीं नहीं है। इसके कारण ही लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।मौके पर भाजपा नेता अनूप कुमार साहू, मनोज कुमार, ज्योेतिष भगत, मुकेश जायसवाल, कृषानंद तिवारी, जय भाला सहित अनय मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Champai Soren Plough Movement Jharkhand land rights movement Ranchi Nagdi RIMS-2 protest RIMS-2 land dispute Nagdi Save Farmers' Land Jharkhand किसानों की जमीन बचाओ झारखंड चंपाई सोरेन हल चलाओ आंदोलन झारखंड भूमि अधिकार आंदोलन रांची नगड़ी रिम्स-2 विरोध प्रदर्शन रिम्स-2 जमीन विवाद नगड़ी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.