Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 23:20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»स्थानीय नीति और नियोजन नीति लागू करने का अधिकार राज्य सरकार को ,फिर क्यों 9वीं अनुसूची का बहाना बना रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश
    Headline

    स्थानीय नीति और नियोजन नीति लागू करने का अधिकार राज्य सरकार को ,फिर क्यों 9वीं अनुसूची का बहाना बना रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    . पिछड़ों की इतनी चिंता पंचायत चुनाव में क्यों नहीं हुई,नगर निकाय चुनाव भी क्यों बिना आरक्षण के?

    रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार की नई स्थानीय और नियोजन नीति को लटकाने ,भटकाने और अटकाने वाला विधेयक बताया है। प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य गठन के पूर्व से ही जन भावनाओं के साथ खड़ी है। स्व अटल बिहारी वाजपाई एवम लालकृष्ण आडवाणी जी के नेतृत्व में झारखंड राज्य का गठन हुआ। भाजपा ने अलग राज्य के सपनो को साकार किया जबकि आज के सत्ताधारी दलों ने कैसे अलग राज्य के आंदोलन को बदनाम किया, बेचा और खरीदा यह जनता जानती है।

    उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी सरकार, आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री एवम उनके कुनबे को 32 महीनो के बाद 1932के खतियान की याद आ गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फिर एकबार राज्य की जनता को दिग्भ्रमित किया है। इनकी मंशा साफ नही है। ये सिर्फ दिखावा करना चाहते हैं। इनके नियत में खोट है।

    स्थानीय नीति और नियोजन नीति बनाने ,लागू करने का पूरा अधिकार राज्य सरकार को

    प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को स्थानीय नीति,नियोजन नीति बनाने, लागू करने का पूरा अधिकार भारत के संविधान ने दिया है,फिर 9वीं अनुसूची की बहानेबाजी क्यों? उन्होंने कहा कि इसी से यह स्पष्ट हो चुका है कि हेमंत सोरेन सरकार की मंशा साफ नही है। ये इसे लटकाना, भटकाना और अटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे भाजपा की पूर्व सरकार ने संकल्प के आधार पर स्थानीय नीति और नियोजन नीति को परिभाषित करते हुए लागू किया था उसी तर्ज पर हेमंत सरकार भी बहाने बाजी छोड़ स्थानीय नीति और नियोजन नीति लागू करे।

    दलित समाज का नही किया उल्लेख

    प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार का आदिवासी,दलित,पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। कहा कि विधेयक में अनुसूचित जाति का उल्लेख तक नहीं है। ऐसे ही अपनी परंपरा संस्कृति का पालन करने वाला जनजाति समाज विकास की बाट जोह रहा है।  प्रकाश ने पूछा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उनके मंत्रिमंडल में हो,मुंडा,आदिम जनजाति समाज के कितने लोग हैं?

    पिछड़ा विरोधी कांग्रेस ने 10साल दबाया मंडल कमीशन रिपोर्ट, पिछड़ा आयोग को नहीं दिया संवैधानिक अधिकार

    प्रकाश ने कहा कि आज जिस कांग्रेस की गोद में बैठकर हेमंत सोरेन सरकार चला रहे वही कांग्रेस ने 10वर्षों तक मंडल कमीशन रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक अधिकार नहीं दिया था। आज ये लोग पिछड़ों की हितैषी बनने का नाटक कर रहे। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के आरक्षण संबंधी बिल भी दिखावा है। कहा कि राज्य सरकार को यदि पिछड़ों की इतनी ही चिंता थी तो फिर बिना आरक्षण दिए पंचायत चुनाव क्यों कराए गए,और अब नगर निकाय चुनाव कराने की भी बात बिना आरक्षण के ही हो रही। आखिर यह कैसी सोच है। स्पष्ट है कि राज्य सरकार की नियत और नीति दोनो में खोट है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में सर्वाधिक मंत्री पिछड़ा समाज के हैं।भाजपा जो कहती है वही करती है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    9वीं अनुसूची आरक्षण पिछड़ा वर्ग बहानेबाजी भाजपा भ्रष्टाचार मंशा रांची न्यूज सरकार स्थानीय नीति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026

    ईडी अधिकारियों पर दर्ज FIR की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.