Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 June 2025 || 10:53
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान 13 मई को, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
    Headline

    Ranchi: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान 13 मई को, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान होना है। इन चार सीटों में से एक पलामू सीट एससी के लिए रिजर्व है जबकि शेष तीन सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। वर्तमान में इन चारों सीटों में सिंहभूम को छोड़कर बाकी सभी तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

    झारखंड के हिसाब से यहां पहले चरण में सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू में मतदान होना है। इसके लिए रविवार को मतदानकर्मी और सुरक्षा बल निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। इन सीटों पर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम तक वोट डाले जाएंगे। इससे पहले शनिवार को इन संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम गया। नामांकन से लेकर आखिरी दिन के चुनाव प्रचार तक इन चारों सीटों के उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किए।

    खूंटी- खूंटी में सीधा मुकाबला भाजपा के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच है। वैसे यहां कुल सात प्रत्याशी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरीं बबीता कच्छप को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती हैं, क्योंकि वह खूंटी में चर्चित पथलगड़ी आंदोलन का नेतृत्व कर चुकी हैं।

    सिंहभूम – भाजपा ने इस चुनाव 2019 में कांग्रेस के टिकट पर सिंहभूम सीट से जीतने वाली गीता कोड़ा को मैदान में उतारा है जबकि झामुमो ने जोबा मांझी को मैदान में उतारा है। लोहरदगा- लोहरदगा सीट पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। इस बार झामुमो के बागी विधायक चमरा लिंडा ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। वैसे सीधे तौर पर देखें तो मुकाबला कांग्रेस के सुखदेव भगत और भाजपा के समीर उरांव के बीच है।

    पलामू- पलामू लोकसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन के तहत यह सीट आरजेडी के खाते में गई है। पार्टी ने ममता भुइंया को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर अंतिम बार उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी घूरन राम की जीत हुई थी। इस बार घूरन राम भाजपा में हैं। ममता भुइंया पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा के प्रत्याशी पिछले दो बार से सांसद रहे राज्य के पूर्व डीजीपी वीडी राम हैं।

    अब सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या इन सीटों पर (सिंहभूम छोड़कर) 2019 की तरह भाजपा फिर से अपनी जीत का झंडा लहरा सकेगी। खूंटी से अर्जुन मुंडा, पलामू से वीडी राम, लोहरदगा से समीर उरांव और गीता कोड़ा (अब भाजपा) सिंहभूम सीट से जीत हासिल कर सकेंगे। इंडी गठबंधन की ओर से खूंटी सीट पर कालीचरण मुंडा (पूर्व विधायक), पलामू से ममता भुईयां, लोहरदगा से सुखदेव भगत (पूर्व विधायक) और सिंहभूम से जोबा मांझी (पूर्व मंत्री) को उतारा गया है। अब ऐसे में रोमांचक मुकाबला भी इन सीटों पर दिखने की उम्मीद है।

    सोमवार सुबह 5:30 बजे मॉक पोल होगा। सुबह 9:30 बजे से निर्धारित ऐप पर वोट प्रतिशत आने लगेंगे। शाम पांच बजे तक के वोटिंग की रिपोर्ट 5:30 बजे तक आ जाएगी। अंतिम रिपोर्ट रात 12 बजे तक आएगी। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के मुताबिक, सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। चुनाव शांतिपूर्ण होने की उम्मीद है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Jharkhand lok sabha seat vote
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    पंजाब पुलिस ने 4.5 किलोग्राम हेरोइन के साथ दाे तस्कर को किया गिरफ्तार, 11 लाख ड्रग मनी बरामद

    June 13, 2025

    प्रधानमंत्री ने विमान हादसा स्थल का जायजा लिया और घायलों से मिले, ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे की वजहों का हो सकेगा खुलासा

    June 13, 2025

    नवादा में पत्नी ने पीट-पीटकर की पति की हत्या, चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज

    June 13, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.