Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 15:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: लंबी हो रही न्याय की प्रक्रिया, मेरे खिलाफ रची गई साजिश : हेमंत सोरेन
          Headline

          Ranchi: लंबी हो रही न्याय की प्रक्रिया, मेरे खिलाफ रची गई साजिश : हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  झारखंड हाई कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार से भी रिहाई हो गई। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया था। झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में उनको पांच महीने तक जेल में बंद रखा गया।

          सोरेन ने कहा कि कोर्ट ने आज न्याय किया है। पांच महीने बाद जेल से बाहर आया हूं। मैं इतने दिनों तक जेल में रहा, यह झारखंड के भाई-बहनों के लिए चिंता की बात है। आज पूरा देश जानता है कि मैं क्यों जेल में था। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को आज जेल में डाल दिया जा रहा है। पत्रकारों को जेल भेज दिया जाता है।

          हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। मंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय की प्रक्रिया लंबी हो रही है। न्याय होने में दिन-महीनों नहीं, बल्कि साल लग जा रहे हैं और जो लोग अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उनके काम को बाधित किया जा रहा है।

          झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता ने कहा कि मैं अब जेल से बाहर आ चुका हूं। एक बार फिर झारखंड की जनता के बीच में हूं। उन्होंने कहा कि हमने जो लड़ाई छेड़ी थी। हमने जो संकल्प लिया था, उसको मुकाम तक पहुंचाएंगे। हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर कहा कि यह एक संदेश है। यह पूरे देश के लिए संदेश है कि कैसे मुझे इतने दिनों तक जेल में बंद रखा गया।

          हेमंत सोरेन ने बार-बार कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने आदेश में जो बातें कहीं हैं, पत्रकारों को जरूर पढ़ना चाहिए। उन्हें इस फैसले की समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही जनता को इसके बारे में बताना चाहिए। वह खुद अपने मुंह से इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे। हेमंत सोरेन से आगे की रणनीति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि रणनीति बता देंगे, तो फिर आगे काम कैसे होगा।

          हेमंत सोरेन का काफिला सीधे शिबू सोरेन के घर पर पहुंचा। यहां उनकी मां ने हेमंत सोरेन की आरती उतारी। यह भावुक करने वाला पल था। इसके बाद हेमंत सोरेन पिता से मिलने पहुंचे। पिता से आशीर्वाद लिया और उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।

          उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की एकल बेंच ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने ईडी की उस अपील को भी ठुकरा दिया, जिसमें केंद्रीय जांच एजेंसी के वकील ने 72 घंटे तक रिहाई पर स्टे देने का आग्रह किया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bell Hemant Soren Jharkhand High Court
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.