Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 13:02
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: राज्य सरकार सुनील तिवारी के हर कार्यों की जांच कराए और सच सबके सामने लाए: झामुमो
          Headline

          Ranchi: राज्य सरकार सुनील तिवारी के हर कार्यों की जांच कराए और सच सबके सामने लाए: झामुमो

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 14, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          झामुमो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर साधा निशाना

          Ranchi:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की ओर से सुनील तिवारी को लेकर चिंता जाहिर करने, केंद्र और राज्य सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगे जाने पर कई गंभीर सवाल खड़े किये हैं। भट्टाचार्य गुरुवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

          भट्टाचार्य ने कहा कि आखिर यह सुनील तिवारी हैं कौन, क्या करते हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए बाबूलाल मरांडी इतने चिंतित हैं। राज्य सरकार तो राज्य सरकार, केंद्र सरकार को भी पत्र लिख रहे हैं। आखिरकार बाबूलाल मरांडी को हो क्या गया है। ऐसी उम्मीद तो हमें उनसे नहीं थी। जब सुनील तिवारी के बारे में हमने पता किया तो पता चला है कि यह वही सुनील तिवारी हैं, जिन पर 2021 में चिन्मया और बृजभूषण सिंह जैसे आरोप लगे हैं।

          उन्होंने कहा कि सुनील तिवारी पर उनके घर काम करने वाली एक आदिवासी युवती के साथ दु/ष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लग चुका है। इस कांड में वे जेल भी जा चुके हैं और बेल पर बाहर हैं। यह वही सुनील तिवारी हैं, जिनके संबंध योगेंद्र तिवारी से हैं। बाबूलाल मरांडी के भाई के साथ संबंध हैं। इनकी पत्नी भी संथाल परगना बिल्डर्स कंपनी में निदेशक रह चुकी हैं। आखिर यह सुनील तिवारी हैं क्या।

          उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष काम देख रहे बाबूलाल मरांडी जब उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं तो जरूर हर कोई जानना चाहता है। भट्टाचार्य ने कहा कि वे कभी पत्रकार बन जाते हैं, कभी व्यवसायी बन जाते हैं, कभी किसी के सचिव बन जाते हैं। कभी वकील बन जाते हैं, इसलिए सरकार इस बहुरुपिया सुनील तिवारी के हर कार्यों की जांच कराए और सच सबके सामने लाए।

          त्वमेव माता च पिता त्वमेव वाले एंकरों का बहिष्कार करने की घोषणा हुई है

          आईएनडीआईए गठबंधन की ओर से देश के विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय चैनलों के 14 एंकरों के बहिष्कार के सवाल पर उन्होंने कहा कि त्वमेव माता च पिता त्वमेव वाले एंकरों का बहिष्कार करने की घोषणा हुई है। क्योंकि, इनका कुछ नहीं हो सकता। इनके मन-मस्तिष्क में त्वमेव माता च पिता त्वमेव वाली विचारधारा आ गयी है। आंख पर सत्ता की पट्टी बंध चुकी है।

          उन्होंने कहा कि मनुवादी लोग हमें सनातनी का पाठ न पढ़ाएं। अधर्मी लोग धर्म का पाठ न पढ़ाएं। यह कहां का सनातन है कि रेल, एयरपोर्ट, जलमार्ग आदि सभी का ठेका एक ही आदमी को दिया जाए। बाबूलाल मरांडी यह भी बताने का कष्ट करें कि गोड्डा में अडाणी पावर परचेज एग्रीमेंट का जमकर विरोध किया। फिर क्या हुआ कि बोलना बंद कर दिए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जांच बाबूलाल मरांडी रांची न्यूज राज्य सरकार सुनील तिवारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.