Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 13:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: विचाराधीन मामले पर स्पीकर का हस्तक्षेप करना कोर्ट की अवमानना : भाजपा
          Headline

          Ranchi: विचाराधीन मामले पर स्पीकर का हस्तक्षेप करना कोर्ट की अवमानना : भाजपा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को उनके डेमोग्राफी में बदलाव से इनकार करने वाले बयान पर घेरा। भाजपा ने हाई कोर्ट से कोई निर्णय आने से पहले ही स्पीकर का इस मामले में हस्तक्षेप को सीधे तौर पर हाई कोर्ट की अवमानना बताया।

          पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने गुरुवार काे एक बयान जारी कर कहा कि डेमोग्राफी बदलाव का मामला फिलहाल हाई कोर्ट में विचाराधीन है। हाई कोर्ट ने सीमावर्ती छह जिलों के उपायुक्तों को इस मुद्दे पर शपथ पत्र दाखिल कर यह बताने को कहा है कि उनके जिलों में कितने घुसपैठिए रह रहे हैं और उनको कैसे निकाला जाए। हाई कोर्ट से कोई निर्णय आने से पहले ही स्पीकर का इस मामले में हस्तक्षेप करना सीधे तौर पर हाई कोर्ट की अवमानना है।

          प्रतुल ने कहा एक तरफ स्पीकर डेमोग्राफी में बदलाव से इनकार कर रहे हैं, जबकि देश के जनगणना के आधिकारिक आंकड़ों में वर्ष 1951 से 2011 के बीच संताल के इलाके में आदिवासियों की आबादी 16 प्रतिशत घटी है और मुसलमान की आबादी 13 प्रतिशत बढ़ी है। यह सीधे तौर पर घुसपैठ का मामला है। वर्ष 1951 से 2011 के 60 वर्षों के कार्यकाल में 85 प्रतिशत समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी। तो इस घुसपैठ के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस की तत्कालीन सरकारें जिम्मेदार है।

          प्रतुल ने कहा कि 2 जून, 2023 को सभी जिला के उपायुक्त को पत्र लिखकर स्पेशल ब्रांच ने स्पष्ट रूप से कहा था कि घुसपैठियों को संताल के मदरसों में ठहराया जाता है और उनके सरकारी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। प्रतुल ने जानना चाहा कि क्या स्पीकर राज्य सरकार के स्पेशल ब्रांच से भी सहमत नहीं है। प्रतुल ने कहा कि स्पीकर का पद एक संवैधानिक पद होता है और राजनीति से ऊपर का माना जाता है, लेकिन यहां स्पीकर एक राजनीतिक दल के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे हैं। विचाराधीन मामलों पर भी टिप्पणी कर रहे हैं जो कि सर्वथा अनुचित है । स्पीकर को अपने संवैधानिक कुर्सी की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।

          स्पीकर का असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिश्व सरमा के दौरों पर भी टिप्पणी करना समझ से परे है और आपत्तिजनक है। प्रतुल ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री झारखंड के चुनाव सह प्रभारी की हैसियत से झारखंड का दौरा कर रहे हैं। पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा को असम के मुख्यमंत्री के दौरों से भय लगता था।झामुमो के नेताओं ने इन दौरों के खर्च तक पर भी आवाज उठाई थी। अब स्पीकर भी वही भाषा बोलते दिख रहे हैं जो संविधानिक परंपराओं के प्रतिकूल है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          contempt Demography High Court speaker of the assembly
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.