Monday, 20 May 2024 || 23:35

Ranchi:  हॉकी इंडिया के छठे वार्षिक पुरस्कार-2023 का आयोजन रविवार को दिल्ली में किया गया। इसमें झारखंड की सलीमा टेटे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सलीमा को हॉकी इंडिया की ओर से 25 लाख का चेक दिया गया। पुरुषों में हार्दिक सिंह को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाडी़ के रूप में सम्मानित किया गया।

इस वर्ष हॉकी इंडिया की ओर से आठ श्रेणियों कुल 32 खिलाड़ियों को वार्षिक पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनके बीच कुल 7.56 करोड़ की राशि दी गई। सलीमा टेटे के अलावा झारखंड की दीपिका सोरेंग को अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (अंडर-21 महिला) के लिए असुंता लकड़ा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसके तहत हॉकी इंडिया की ओर से 10 लाख रुपये का चेक दिया गया।

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार-2023 के लिए सम्मानित खिलाड़ी
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार-25 लाख का चेक- हार्दिक सिंह।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार-25 लाख का चेक-सलीमा टेटे।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार-5 लाख का चेक-पीआर श्रीजेश।

वर्ष के डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार-5 लाख का चेक-हरमनप्रीत सिंह।

वर्ष के मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार-5 लाख का चेक-हार्दिक सिंह।

फॉरवर्ड ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लई पुरस्कार-5 लाख का चेक-अभिषेक।

हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा वर्ष के आगामी खिलाड़ी का पुरस्कार (महिला-21 वर्ष से कम)-10 लाख का चेक-दीपिका सोरेंग।

हॉकी इंडिया जुगराज सिंह वर्ष के आगामी खिलाड़ी का पुरस्कार (पुरुष-21 वर्ष से कम)-10 लाख का चेक-अरजीत सिंह हुंदल।

मेजर ध्यानचंद के नाम पर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान उनके बेटे अशोक कुमार को मिला।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version