Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 May 2025 || 03:26
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म मामला: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा- विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए क्या है एसओपी
    Headline

    Ranchi: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म मामला: झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा- विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए क्या है एसओपी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 7, 2024Updated:March 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर एवं जस्टिस नवनीत कुमार की खंडपीठ में स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को विस्तृत आंकड़ों के साथ-साथ इस मामले में की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पूछा कि विदेशी पर्यटकों के राज्य की सीमा में प्रवेश की जांच के साथ उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए राज्य सरकार ने किस प्रकार का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया है और अगर एसओपी नहीं है तो भविष्य में इसकी क्या योजना है।

    कोर्ट ने मौखिक कहा कि झारखंड विदेशी पर्यटकों के लिए एक हब बन चुका है। आपको पता होना चाहिए कि यहां प्रतिवर्ष कितने विदेशी पर्यटक आ रहे हैं, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया जाना भी जरूरी है। जरूरत होने पर उनके लिए मेडिकल सुविधा भी होनी चाहिए। कोर्ट ने महाधिवक्ता को महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए उठाये गये कदम के बारे में भी जानकारी देने को कहा है।

    इससे पूर्व दुमका एसपी के शपथ पत्र पर कोर्ट ने नाराजगी जतायी। कोर्ट ने कहा कि विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की घटना को सुपरवाइज किसी वरीय अधिकारी को करना चाहिए था। सरकार की ओर से बताया गया कि पीड़िता की कुछ चीजों की जांच दुमका के अस्पताल में संभव नहीं है, जिस पर कोर्ट ने कहा कि हर एक जिला में ऐसी व्यवस्था जरूरी है, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से भी जिलों में जांच संभव है।

    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को यह बताया गया कि इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दस लाख का भुगतान भी कर दिया गया है। यह जानकारी हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद अधिवक्ता धीरज कुमार ने दी। अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी।

    दरअसल एक मार्च को दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली स्पेनिश मूल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी। वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी। इसी क्रम में वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर रात करीब 12 बजे टेंट लगाकर सो गयी। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही महिला के साथ मारपीट भी की। सामूहिक दुष्कर्म के आठों अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

    इस मामले को हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष संज्ञान में लाया गया था। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी एवं एसपी, दुमका को मामले में प्रतिवादी बनाते हुए एसपी दुमका से रिपोर्ट मांगी थी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    foreign tourists High Court SOP spanish woman
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 20 इनामी नक्सली सहित 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    May 23, 2025

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    May 23, 2025

    पलामू में शादी के पांचवें दिन नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला ,परिजनों ने लगाया ह/त्या का आरोप

    May 23, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    पलामू में शादी के पांचवें दिन नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला ,परिजनों ने लगाया ह/त्या का आरोप

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.