Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 19 March 2026 || 05:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: कोल इंडिया मैराथन को लेकर तैयारी पूरी, हिस्सा लेने के लिए पीटी उषा रांची पहुंची
    Headline

    Ranchi: कोल इंडिया मैराथन को लेकर तैयारी पूरी, हिस्सा लेने के लिए पीटी उषा रांची पहुंची

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी इस मैराथन में शिरकत करेंगी

    Ranchi:  सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के द्वितीय कोल इंडिया मैराथन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को रांची के मोरहाबादी में इसका आयोजन किया गया है। इस बार लगभग आठ हजार प्रतिभागी मैराथन में दौड़ लगाएंगे, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 6100 से अधिक पुरुष और लगभग 1400 महिला धावक हिस्सा ले रही हैं। 500 से अधिक सीसीएल के गेस्ट भी इस मैराथन भाग लेंगे।

    यह मैराथन बिरसा मुंडा स्टेडियम से सुबह 4:30 बजे शुरू होकर कांके रोड होते हुए मोरहाबादी में संपन्न होगी। प्रतियोगिता में 33 लाख रुपये से अधिक की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। मैराथन का आयोजन महिलाओं और पुरुषों की चार श्रेणियों में किया जा रहा है, जिसमें 42.195 किमी की फुल मैराथन, 21.098 किमी की हाफ मैराथन, 10 किमी एवं 5 किमी मैराथन शामिल है।

    भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी इस मैराथन में शिरकत करेंगी। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की शाम पीटी उषा रांची पहुंची। कंपनी के चेयरमैन पीएम प्रसाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। साथ ही मुंबई मैराथन की द्वितीय एवं तृतीय विजेता रेशमा केवाटे एवं श्यामली सिंह इस मैराथन में भाग ले रही हैं। मैराथन की दुनिया में वन लेग उदय नाम से मशहूर उदय भी हॉफ मैराथन में भाग लेंगे। इनके साथ कोल इंडिया मैराथन के विजेता अर्जुन टुडू भी शामिल होंगे।

    सीसीएल के सीएमडी डॉ. वी बीरा रेड्डी ने शनिवार को बताया कि मैराथन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिभागियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। पूरे रास्ते में सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। पूरे रास्ते में लगभग 20 रिफ्रेशमेंट सेंटर बनाए गए हैं। यह मैराथन एआईएमएस द्वारा प्रमाणित है। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन व जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। बेहतर संचालन के लिए मैराथन के दौरान आपातकालीन चिकित्सीय सेवा के लिए मेडिकल टीम के साथ ही सीसीएल के सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित रहेंगे।

    सीसीएल के स्पोर्ट्स समन्वयक आदिल हुसैन ने बताया कि इस मैराथन का पांच करोड़ का इवेंट लायबिलिटी इंश्योरेंस कराया गया है। इसमें खास बात ये है कि अगर मैराथन के दौरान कोई भी धावक घायल होता है तो उसे 10 हजार तक का इंजरी कवर मिलेगा। अगर कोई दुर्घटना घटती है, तो डेथ क्लेम 10 लाख तक कवर होगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Birsa Munda Stadium CCL Coal India Marathon Indian Olympic Association
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रामनवमी से पहले Hazaribagh में हाई अलर्ट: डीजीपी ने खुद संभाली कमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    March 18, 2026

    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान,293 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 10 एफआईआर हुई दर्ज और 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Nitish Kumar बोले—न्याय के साथ विकास, बिहार बनेगा समृद्ध राज्य,नवादा में 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    March 18, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Health : एक्सरसाइज की जरूरत नहीं…10 हजार स्टेप्स से जुड़े मिथक, जानें क्या है सच और क्या झूठ?

    Iran Israil War : चीन बढ़ा रहा ईरान की सैन्य ताकत, अमेरिका की इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    Delhi Palam Fire: एक घंटे देरी से पहुंची, हाइड्रोलिक लिफ्ट भी नहीं खुलीफायर ब्रिगेड की लापरवाही से गई 9 की जान!

    Jamtara में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    रामनवमी से पहले Hazaribagh में हाई अलर्ट: डीजीपी ने खुद संभाली कमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.