Ranchi: रिम्स के तीसरे तल्ले के न्यूरोसर्जरी विभाग में इलाज के लिए आए एक मरीज ने खिड़की से कूद गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण राम नामक छत्तीसगढ़ निवासी के रुप में किया गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।
जानकारी अनुसार लक्ष्मण राम इलाज के लिए रिम्स आया था। उसके परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से भी परेशान रहता था। परिजन शौच के लिए गए इसी दौरान मरीज रिम्स के खिड़की से कूद गया । घटना की जानकारी मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण का इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ सीबी सहाय की यूनिट में चल रहा था।


