Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 12:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»Ranchi News : सारंडा में नक्सलियों की आर्थिक नाकेबंदी: लॉजिस्टिक सपोर्ट बंद, मैन-टू-मैन मार्किंग से कसा शिकंजा
          झारखंड

          Ranchi News : सारंडा में नक्सलियों की आर्थिक नाकेबंदी: लॉजिस्टिक सपोर्ट बंद, मैन-टू-मैन मार्किंग से कसा शिकंजा

          today post liveBy today post liveFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Ranchi News
          Ranchi News
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News :  22 जनवरी 2026 को सारंडा के घने जंगलों में हुई बड़ी मुठभेड़ ने नक्सल मोर्चे पर हालात बदल दिए। किरीबुरू थाना क्षेत्र में 209 कोबरा, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक करोड़ के इनामी कमांडर अनल उर्फ पतिराम मांझी के दस्ते पर हमला बोला। सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने फायरिंग की, लेकिन जवानों ने प्रभावी जवाब दिया। ऑपरेशन के बाद 17 नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इस सफलता के बाद सुरक्षा बलों का मनोबल काफी बढ़ा है।

          अब रसद और समर्थकों पर सीधा वार

          एनकाउंटर के बाद झारखंड पुलिस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। अब सिर्फ जंगलों में सर्च ऑपरेशन नहीं, बल्कि नक्सलियों को रसद पहुंचाने वाले समर्थकों पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। “मैन-टू-मैन मार्किंग” के तहत हर इनामी नक्सली के संपर्कों की गुप्त निगरानी की जा रही है। अनाज, दवाइयां, कपड़े और अन्य सामग्री की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बंकरों में छिपाई गई सामग्री जब्त कर नष्ट की जा रही है।

          कोल्हान में दो बड़े इनामी अब भी सक्रिय

          कोल्हान क्षेत्र में पहले तीन एक करोड़ के इनामी कमांडर सक्रिय थे। 22 जनवरी की कार्रवाई में अनल मारा गया, लेकिन अब मिसिर बेसरा और असीम मंडल जैसे दो बड़े नाम अब भी फरार हैं। इनके साथ करीब 45 हार्डकोर कैडर सारंडा और आसपास के इलाकों में छिपे बताए जा रहे हैं। लगभग 15,000 जवानों की तैनाती के बीच इनकी घेराबंदी की जा रही है, जिससे किसी भी मूवमेंट की गुंजाइश कम हो गई है।

          Read More : Chaibasa News : डायन के शक में दरिंदगी, महिला और दो माह के नवजात को जिंदा जलाया

          आत्मसमर्पण का प्रस्ताव और डेडलाइन मार्च 2026

          पुलिस ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण का खुला प्रस्ताव दिया है। परिवारों से संपर्क कर उन्हें समझाया जा रहा है कि सरेंडर ही सुरक्षित रास्ता है। ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि नक्सल सपोर्ट पूरी तरह खत्म हो सके। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण सफाए की डेडलाइन तय की है। अगर सारंडा फतेह होता है, तो इसे झारखंड से नक्सलवाद के अंत की निर्णायक शुरुआत माना जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          anti naxal campaign crpf cobra Jharkhand Police kolhan logistic support crackdown man to man marking maoist crackdown naxal economic blockade naxal operation saranda security forces Surrender Policy
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.