Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 02:22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»झारखंड»Ranchi News : कैबिनेट की 22 प्रस्तावों पर मुहर, नेतरहाट में अब JPSC-JSSC से नियुक्ति
    झारखंड

    Ranchi News : कैबिनेट की 22 प्रस्तावों पर मुहर, नेतरहाट में अब JPSC-JSSC से नियुक्ति

    today post liveBy today post liveFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Ranchi News
    Ranchi News
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें सबसे बड़ी राहत निजी नर्सिंग कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं को मिली है। सरकार के फैसले के बाद अब ये छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। नगर निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण इस संबंध में कोई आधिकारिक ब्रीफिंग नहीं की गई, लेकिन कैबिनेट विभाग से अहम जानकारी सामने आई है।

    नियम शिथिल कर छात्रों को परीक्षा की अनुमति

    जानकारी के अनुसार, राज्य के कई निजी नर्सिंग कॉलेजों में झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा पर्षद की काउंसिलिंग के बिना ही नामांकन ले लिया गया था। कॉलेजों ने सीधे दाखिला दे दिया, जिससे छात्रों को झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिल रही थी। कई संस्थानों को तकनीकी मान्यता भी प्राप्त नहीं थी। अब राज्य सरकार ने नियमों को एक बार के लिए शिथिल करने का निर्णय लिया है, जिससे प्रभावित छात्र-छात्राएं परीक्षा दे सकेंगे और नर्सिंग की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।

    नेतरहाट विद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

    कैबिनेट ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति नियमावली में भी संशोधन किया है। अब प्राचार्य, उप प्राचार्य, शिक्षक और अन्य कर्मियों की नियुक्ति जेपीएससी या जेएसएससी के माध्यम से होगी। इससे पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। विद्यालय संचालन के लिए चार निकायों—एपेक्स बॉडी, जेनरल बॉडी, कार्यकारिणी समिति और विद्यालय प्रबंध समिति—का गठन पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है। सभापति एक्स नेतरहाटीयन होंगे, जिनके लिए योग्यता भी निर्धारित की गई है।

    Read More : Chatra Air Ambulance Crash मामले की जांच में जुटी DGCA, रांची पहुंची टीम

    अबुआ आवास प्रस्ताव पर पुनर्विचार के निर्देश

    बैठक में चाईबासा क्षेत्र में अबुआ आवास निर्माण से जुड़ा प्रस्ताव भी पेश हुआ। इसमें एस्बेस्टस और शीट से निर्माण का सुझाव था। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को स्थगित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नया प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खपड़ा, टाइल्स या स्थानीय स्तर पर उपलब्ध निर्माण सामग्री का उपयोग कर लोगों की जरूरतों के मुताबिक आवास निर्माण की प्रक्रिया तय की जाए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    22 proposals approved cabinet meeting ranchi hemant soren cabinet decision jharkhand cabinet meeting Jharkhand education news Jharkhand government decision jpsc recruitment jssc recruitment netarhat residential school netarhat school appointment rules netarhat school latest news teacher recruitment jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.