Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 May 2025 || 07:47
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: लोकसभा चुनाव में एनडीए और इंडी गठबंधन का एजेंडा स्पष्ट : लक्ष्मीकांत वाजपेयी
    Headline

    Ranchi: लोकसभा चुनाव में एनडीए और इंडी गठबंधन का एजेंडा स्पष्ट : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई एनडीए की बैठक

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं।

    Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दोनों पक्षों एनडीए और इंडी गठबंधन का एजेंडा स्पष्ट है। एक तरफ इंडी गठबंधन घोटालेबाजों का गठबंधन है, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं।

    वाजपेयी ने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियां आज मोदी को इसलिए हटाना चाहती हैं ताकि उनके भ्रष्टाचार से पर्दा नहीं उठे। उन्होंने कहा कि जनता के लूटे पैसे को पाई-पाई वापस कराना यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच मोदी सरकार की अपार उपलब्धियां और राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर घर घर जाएं। लक्ष्मीकांत वाजपेयी मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    संपर्क, संवाद और समन्वय प्रचार अभियान का सूत्र : बाबूलाल मरांडी

    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में हमें संपर्क, संवाद और समन्वय से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता से अधिक से अधिक संपर्क करें। कोई घर छूटे नहीं। हम घर-घर जाकर मोदी का संदेश पहुंचाएं, उनका प्रणाम कहें। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग, समाज के बीच हमारा प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हो और कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दें।साथ ही कहा कि जनता मोदी को तीसरी बार और मजबूती के साथ प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए उत्सुक है।

    मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प को तेजी से पूरा कर रही : अर्जुन मुंडा

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प को तेजी से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही। पिछले दस वर्षों में गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित विकास की मुख्यधारा से जुड़े। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। देश का स्वाभिमान सम्मान दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करती है। हमारे लिए देश की सेवा सर्वोपरी है। मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं में देश को मजबूत किया है। राष्ट्र की आंतरिक बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आ विश्वास से भरा हुआ है। चुनाव के बीच के केंद्र सरकार मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 100 दिनों में होने वाले कार्यों की तैयारी कर रही। साथ ही कहा कि भाजपा 2024 के संकल्प पत्र में जनता से प्राप्त सुझावों को समाहित करेगी।

    देश में आज एक ही चेहरा है नरेन्द्र मोदी : सुदेश महतो

    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रदेश में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और मजबूत है। जमीनी स्तर पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित कर प्रचार अभियान को सफल बनाने की परंपरा अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के लिए केवल एक ही चेहरा है नरेन्द्र मोदी। जनता मोदी को जिताने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हम टीम झारखंड बनाकर काम करना है। जनता का विश्वास जीतना है।

    छह अप्रैल को घर-घर झंडा लगाएं भाजपा कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। उन्होंने प्रत्याशियों को प्रचार अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि छह अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा अपने अपने घरों पर अवश्य लगाएं। बैठक में अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा उम्मीदवार, लोकसभा प्रभारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित आजसू पार्टी के प्रदेश एवं जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Corruption indie alliance Lok Sabha Elections
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    May 22, 2025

    कैबिनेट का फैसला : सरकार मदरसा और संस्कृत स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क देगी किताब और कॉपियां

    May 22, 2025

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री ने बिहार के थावे और पिरपैंती रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित क्रिकेटर अंडर-19 क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल, पटना से हुए रवाना

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.