Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 14:35
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: झामुमाे अब कभी सत्ता में नहीं आने वाली :  प्रतुल शाहदेव
    Headline

    Ranchi: झामुमाे अब कभी सत्ता में नहीं आने वाली :  प्रतुल शाहदेव

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार काे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमाे) पर पलटवार करते हुए कहा कि अब यह राजनीतिक मृत्यु शैय्या पर पड़े हैं और दिन में ही बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं l प्रतुल ने कहा कि इस सरकार के बारे में प्रचलित कहावत है कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे हेमंत सरकार ने ठगा नहीं।

    प्रतुल ने कहा कि बेरोजगार, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग सब इस सरकार के गलत निर्णयों और भ्रष्टाचार का शिकार हुए हैं। यह सरकार अब दोबारा सत्ता में कभी नहीं आने वाली है। वैसे भी एनडीए को पिछले लोकसभा चुनाव में 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी जबकि सत्ताधारी गठबंधन 27 सीटों पर सिमट गया था। प्रतुल ने कहा कि इस सरकार को बाबूलाल मरांडी का खौफ हमेशा सिर चढ़कर बोलता है। इन लोगों को सोते जागते बाबूलाल ही याद आते हैं। क्योंकि, इनको पता है बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भाजपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो रही है।

    प्रतुल ने कहा कि भाजपा अभी भी मानती है कि मंत्री हफीजुल हसन का जो शपथ ग्रहण था, वह बिल्कुल असंवैधानिक था और यह मामला अभी राज्यपाल के पास लंबित है लेकिन गठबंधन उनका फैसला आने से पहले क्लीन चिट दे रहा है। यह साफ दिख रहा है कि यह सरकार बहुत हड़बड़ी में है और हड़बड़ी में गड़बड़ियां करती जा रही है।

    राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर राजनीतिक घुसपैठ
    प्रतुल शाह देव ने राज्य सरकार काे बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षक बताया। प्रतुल ने कहा कि बांग्लादेशी सीमा से बड़े पैमाने पर जो घुसपैठिए भीतर घुस आए हैं, उनको राज्य सरकार राजनीतिक संरक्षण दे रही है। उनसे राजनीतिक घुसपैठ भी करा रही है। प्रतुल ने कहा कि ऐसे दर्जनों मामले हैं, जिसमें भोली-भाली आदिवासी लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर ये बंगलादेशी विवाह करके स्थानीय निकाय पर काबिज हो गए हैं। यही नहीं नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने तो यह भी सिद्ध किया कि बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अब्दुस हमीस की पत्नी मरियम मरांडी ने राजमहल से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। प्रतुल ने कहा कि एक सिस्टमैटिक तरीके से सीमावर्ती इलाकों में में बांग्लादेशी घुसपैठियों को तुष्टिकरण की नीति के तहत कागजात उपलब्ध करके बसाया जाता है। फिर वह जमीन पर कब्जा करते हैं और अब तो सीधा राजनीतिक हस्तक्षेप प्रारंभ हो गया है।

    प्रतुल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने जब झामुमाे को घुसपैठ के मुद्दे पर शीशा दिखाया तो इनको मिर्ची लग गई और ये अब अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे। यही इनका असली राजनीतिक संस्कार है। प्रतुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की रोटी, माटी और बेटी के हित में सदैव खड़ा रहेगी, जिसे झामुमाे घुसपैठियों के हाथ में बेचने का काम कर रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    B J P JMM Pratul Shahdev
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.