Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 11:52
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi :आईएनडीआईए गठबंधन घोटालेबाजों की बारात : बाबूलाल मरांडी
    Headline

    Ranchi :आईएनडीआईए गठबंधन घोटालेबाजों की बारात : बाबूलाल मरांडी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। मरांडी ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है, जो देश को केवल लूटना चाहते हैं। ये चाहते हैं घोटाला करते रहें और कानूनी कार्रवाई भी न हो।

    मरांडी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि ये लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन लोकतंत्र में तो कानून सबके लिए बराबर होता है। जबकि घमंडिया गठबंधन अपने लिए स्पेशल कानून चाहता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तो जल, जंगल जमीन की लूट मची है। प्रधानमंत्री आवास के लिए भी लोगों को बालू नहीं मिल रही। अवैध तस्करी से बालू उत्तर प्रदेश और बिहार भेजा जा रहा है। पत्थर की लूट मची है। एक जिला में एक हजार करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार उजागर हुए। बेरोजगारों की नौकरी तक बेच दी गई।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी की दिनचर्या में शामिल है मोदी को गाली दो, देश को बदनाम करो, सनातन को गाली दो, जांच एजेंसियों को इग्नोर करो, कार्रवाई हुई तो कोर्ट पहुंचो, कोर्ट फटकार लगाए तो कहीं आदिवासी तो कहीं और कुछ का विक्टिम कार्ड खेलो, लोकतंत्र पर खतरा बताओ, जनता को गुमराह करो, सारे चोर इकट्ठा हो जाओ, जोर जोर से बोलो, छाती पीटकर बोलो भ्रष्टाचार को बचाओ। उन्होंने कहा आज आकंठ भ्रष्टाचारी खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए दिखाना चाह रहे हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि इन्हें जांच एजेंसियां परेशान कर रहीं तो फिर आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को जमानत क्यों नही मिल रही, हेमंत सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री) को कोर्ट जमानत क्यों नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स रिकवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने सही ठहराया है। कांग्रेस पार्टी बताए कि उसने टैक्स चोरी की है या नहीं, कांग्रेस बताए इनकम टैक्स नोटिस सही है या गलत, कांग्रेस ने इनकम टैक्स फाइल क्यों नहीं की।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आकाश से पाताल तक के घोटाले किए। इनका शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ के घोटाले में जेल से बेल पर है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का नाटक करने वाले ये नेता आज कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं, राजद सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबा है, झामुमो की बुनियाद ही भ्रष्टाचार पर टिकी है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में पहुंच चुके हैं। तृणमूल तोलाबाजी, हफ्ता वसूली का अड्डा है। सारे वामपंथी सनातन धार्मिक संस्थानों की पवित्रता और लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करने का लगातार प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता आईएनडीआईए ठगबंधन की सच्चाइयों से वाकिफ है। समय आने पर माकूल जवाब देगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    BJP State President Babulal Marandi INDIA ALLIANCE procession of scammers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.