Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 25 October 2026 || 01:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट में ईडी ने कहा, अलग-अलग छापेमारी में मिले सबूतों का हेमंत सोरेन से जुड़ाव
          Headline

          Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट में ईडी ने कहा, अलग-अलग छापेमारी में मिले सबूतों का हेमंत सोरेन से जुड़ाव

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:  झारखंड हाई कोर्ट में भूमि घोटाले के आरोपित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। ईडी ने बहस के दौरान कहा कि हेमंत सोरेन का जुड़ाव उन सबूतों से है, जो ईडी की अलग-अलग छापेमारी में मिले हैं। ईडी की बहस सुनने के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन के अधिवक्ता को लिखित बहस जमा करने का निर्देश दिया। ईडी की बहस गुरुवार को भी होगी।

          कोर्ट में ईडी ने कहा कि बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानू प्रताप के ठिकाने से दस्तावेजों से भरा हुआ जो ट्रंक बरामद हुआ था, उसमें कई ऐसे कागजात मिले थे, जो भूमि घोटाला से ही संबंधित थे। विनोद सिंह के मोबाइल से जो चैट और नक्शा बरामद हुआ था, उसके मुताबिक 8.86 एकड़ भूमि पर बैंकवेट हॉल बनाये जाने की तैयारी थी। हेलेरियस कच्छप को इस भूमि की देखरेख के लिए हेमंत सोरेन ने रखा था। भूमि पर हेमंत सोरेन का कब्जा था।

          तत्कालीन सीओ मनोज कुमार ने अपने बयान में कहा था कि अभिषेक प्रसाद पिंटू और सीएमओ में कार्यरत उदय शंकर के कहने पर उन्होंने हल्का कर्मी भानू प्रताप को इस भूमि का सर्वे करने का निर्देश दिया था। अभिषेक प्रसाद ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने उक्त भूमि को लेकर जो भी निर्देश दिए वह हेमंत सोरेन के कहने पर ही दिए। बचाव पक्ष ने सबूतों पर जो सवाल खड़े किए हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। क्योंकि, राज्य सरकार के कर्मचारियों की मौजूदगी में सभी सबूतों को सील किया गया है और जब्ती सूची पर सबके हस्ताक्षर हैं।

          सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट में हेमंत सोरेन के पक्ष में वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा, हाई कोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और प्रदीप चंद्रा मौजूद रहे। ईडी के पक्ष में वरीय अधिवक्ता एसवी राजू ने बहस की। हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बहस की थी, जिसके बाद बुधवार को ईडी की ओर से बहस की गई।

          हेमंत सोरेन को इस मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया गया था। इसी केस में अफसर अली, जेएमएम नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद समेत अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

          Bail plea Ed Hemant Soren Jharkhand High Court
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          October 24, 2026

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          October 24, 2026

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          October 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड: अंधविश्वास ने ली 46 वर्षीय महिला की जान,दो संदिग्ध हिरासत में

          JDU ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए, प्राथमिक सदस्यता रद्द

          झारखंड: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी छात्रा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

          इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, जहां दफनाना साथ दफन करना …. जामताड़ा में रेल पटरी पर मिले प्रेमी युगल के शव

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.