Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 17:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम भाजपा में शामिल, कहा झामुमाे अब शिबू साेरेन वाली पार्टी नही
          Headline

          Ranchi: झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम भाजपा में शामिल, कहा झामुमाे अब शिबू साेरेन वाली पार्टी नही

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 31, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम शनिवार को भाजपा में शामिल हाे गए। हेम्ब्रम ने झारखंड मुक्ति माेर्चा पर पथ से भटकने का आराेप लगाते हुए कहा कि झामुमाे अब शिबू साेरेन वाली पार्टी नही रह गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह पर विश्वास जताते हुए भाजपा में शामिल होने की बात कही। शनिवार काे पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित मिलन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नेता लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हेम्ब्रम को

          झारखंड विधानसभा चुनाव (भाजपा) के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, विधायक सीता सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने संयुक्त रूप से पूर्व विधायक हेम्ब्रम काे भाजपा का पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

          इस मौके पर लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास जताते हुए वे भाजपा में शामिल हुए हैं। शिबू सोरेन गुरुजी को लेकर उन्हाेंने कहा कि मैं आज भी उनका भक्त हूं। उन्होंने उंगली पकड़कर मुझे राजनीति सिखाया है, लेकिन गुरुजी के समय जो झारखंड मुक्ति मोर्चा था, वो अब नहीं रहा। यहां वरिष्ठ और पुराने नेताओं का अपमान किया जा रहा है। उस वक्त जो तीर-धनुष में दम था वो आज नहीं है। उन्होंने कहा कि जेएमएम को सजाने और संवारने का काम ईमानदारी से किया है, लेकिन आज झारखंड मुक्ति मोर्चा शिबू सोरेन वाली पार्टी नहीं है। उनके बेटे हेमंत सोरेन ने पार्टी के मूल आदर्शों को विलुप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन के शराबबंदी के फैसले के बाद भी राज्य में छत्तीसगढ़ वाला मॉडल को लागू किया।

          संथाल परगना की बदल रही है डेमोग्राफी

          घुसपैठ मामले में लोबिन ने कहा कि संथाल परगना में बांग्लादेशीघुसपैठियों का कब्जा है। घुसपैठिये आदिवासियों की जमीनें छीन ले रहे हैं। उन्होंने आराेप लगाया कि झारखंड में लव जिहाद चल रहा है। यह दुर्गति की तरफ जा रहा है। भाजपा के पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों का मान-सम्मान करती है। राज्य की जनता भी यह समझ रही है। पार्टी के साथ मिलकर आदिवासियों के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

          छह साल के लिए निष्कासित कर चुका है झामुमो

          उल्लेखानीय है कि एक महीने पहले दलबदल के आराेप में स्पीकर कोर्ट ने लोबिन हेंब्रम की सदस्यता खत्म कर दी थी। लाेबिन ने पार्टी लाइन से हटकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस वजह से पार्टी ने भी उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। लोबिन की गिनती राज्य में आदिवासी नेता के रूप में होती है। लोबिन से एक दिन पहले 30 अगस्त को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कदावर नेता रहे चंपाई सोरेन भी भाजपा में शामिल हाे गए थे।

          झामुमो में आंदोलनकारियों का अपमान, दलाल व बिचौलिए हो रहे मालामाल : बाबूलाल मरांडी

          भाजपा में लगातार शामिल होने वालाें का तांता लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के शुक्रवार काे भाजपा में शामिल होने के बाद रविवार काे झामुमो के कद्दावर नेता पांच बार से विधायक रहे लोबिन हेंब्रम ने भी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की फिजा बदल रही है। परिवर्तन की बयार बह रही है। आज अलग राज्य के लिए खून पसीना बहाकर आंदोलन को सींचने वाले अपमानित हो रहे और दलाल बिचौलिए सत्ता का सुख भोगते हुए मालामाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें झारखंड का दर्द है, जिन्हें मिट्टी से प्यार है, संस्कृति को बचाना चाहते हैं, वे झामुमो छोड़कर भाजपा में आ रहे। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन, लाेबिन हेंब्रम,जैसे लोगों में यही भरोसा और विश्वास बढ़ा। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी सरकार में अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया।

          उन्होंने कहा कि भाजपा का इरादा मजबूत है।पार्टी जो कहती है वही करती है।इस बात को लोविन हेंब्रम ने भी पहचाना। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासी समाज के विकास केलिए संकल्पित है,समर्पित है। अटल ने केंद्र में अलग जनजाति मंत्रालय का गठन किया। संथाली भाषा को संविधान की 8 वीं अनुसूची में शामिल कराया। आज नरेंद्र मोदी की सरकार में सर्वाधिक जनजाति समाज के मंत्री हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर न सिर्फ राज्य का गठन हुआ बल्कि मोदी सरकार ने बिरसा जयंती को जनजाति गौरव दिवस भी घोषित किया। आज देश की राष्ट्रपति संथाल आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू हैं। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज में भाजपा के प्रति विश्वास रोज बढ़ रहा है। मरांडी ने लाेबिन हेंब्रम को हस्ताक्षरित सदस्यता फॉर्म भी दिए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bjp JMM labin hembram
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.