Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 19 March 2026 || 05:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi:  भ्रष्ट आचरण राजनीतिक सुचिता का परिचायक नहीं : सुदेश महतो
    Headline

    Ranchi:  भ्रष्ट आचरण राजनीतिक सुचिता का परिचायक नहीं : सुदेश महतो

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    • युवा बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं

    • सरकार और शासन में भयमुक्त अराजकता का पटाक्षेप होना तय

    • आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, जेएमएम नेता समेत कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    Ranchi:  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जो आरोप लगे हैं अब उन आरोपों के सामने आने का दौर आ गया है। जल्द ही आरोपों से पर्दा हटेगा। सरकार और शासन में भयमुक्त अराजकता का पटाक्षेप होना तय है। जनादेश पाना और सत्ता में आना एक बात है। आज राज्य में अराजकता का माहौल है। सरकार अपने वादे से इतर भ्रष्ट इरादे दिखा रही है। राज्य और राज्यवासियों के प्रति समर्पण नहीं होने के वजह से अकसर निर्णय गलत हो जाते हैं।

    उक्त बातें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही। मिलन समारोह में पार्टी नेता मो. जुबेर अलाम के नेतृत्व में जेएमएम नेता डॉ.पार्थ पारितोष और उनकी टीम समेत हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र के कई डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर उन्होंने पार्टी के नीति तथा सिद्धातों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

    उन्होंने कहा कि सरकार अपने बनाए कानून का ही पालन नहीं कर पा रही है। कानून बनाना आसान है लेकिन उसे लागू करना और उस पर खड़ा रहना मुश्किल। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि युवा बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। आप सभी को जनता की सेवा करने का मंच आजसू पार्टी देगी। आपके काम एवं विचार को यहां महत्व और सम्मान मिलेगा।

    पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले डॉ. पार्थ पारितोष ने कहा कि सुदेश जी द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा राज्य के विकास को लेकर उनके विचारों से प्रभावित होकर आजसू में अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हो रहा हूँ। पार्टी में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। इससे पूर्व मैं जेएमएम में संयुक्त सचिव था। राज्य में जगह जगह पर जाकर लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने का काम किया था, लेकिन इन कामों को जेएमएम ने तरजीह नहीं दी। मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय मीडिया संजोयक परवाज़ खान मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

    इन्होंने ली सदस्यता :
    मयंक पराशर, आकाश भाटिया, सुमित शर्मा, अभय पासवान, यश कुमार, शुभम कुमार, आकाश तिवारी, संकेत सिंह, दीपक कुमार सिंह समेत कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    aajsu Anarchy get together political intelligence
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    रामनवमी से पहले Hazaribagh में हाई अलर्ट: डीजीपी ने खुद संभाली कमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    March 18, 2026

    गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान,293 एलपीजी सिलेंडर किए गए जब्त, 10 एफआईआर हुई दर्ज और 12 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Nitish Kumar बोले—न्याय के साथ विकास, बिहार बनेगा समृद्ध राज्य,नवादा में 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    March 18, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Health : एक्सरसाइज की जरूरत नहीं…10 हजार स्टेप्स से जुड़े मिथक, जानें क्या है सच और क्या झूठ?

    Iran Israil War : चीन बढ़ा रहा ईरान की सैन्य ताकत, अमेरिका की इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    Delhi Palam Fire: एक घंटे देरी से पहुंची, हाइड्रोलिक लिफ्ट भी नहीं खुलीफायर ब्रिगेड की लापरवाही से गई 9 की जान!

    Jamtara में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    रामनवमी से पहले Hazaribagh में हाई अलर्ट: डीजीपी ने खुद संभाली कमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.