Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 June 2025 || 12:13
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: कांग्रेस और जेएमएम झूठ बोलने की मशीन, सेट करते हैं गलत नैरेटिव : शिवराज
    Headline

    Ranchi: कांग्रेस और जेएमएम झूठ बोलने की मशीन, सेट करते हैं गलत नैरेटिव : शिवराज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को ऐसा लग रहा है कि 99 सीटें प्राप्त कर उनने बड़ा तीर मार लिया है। राहुल को चिंदी मिल गयी तो बजाज बन गये। शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी 243 और एनडीए के साथ 293 सीटें आईं। लोकसभा में जब अध्यक्ष के चुनाव की बारी आयी तो पूरा इंडी गठबंधन कांग्रेस और उनके साथी मैदान छोड़कर भाग गये। उनको पता था कि बहुत बुरा हारेंगे। क्योंकि, लोकसभा में भारी बहुमत नरेन्द्र मोदी को प्राप्त हुआ है।

    शिवराज सिंह चौहान रविवार काे राजधानी रांची के धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम झूठ बोलने की मशीन हैं। वे गलत नैरेटिव सेट करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राहुल कभी अग्निवीर के बारे में झूठ बोलते हैं तो कभी झूठ बोलते हैं कि किसानों को एमएसपी नहीं दे रहे। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस जहां होगी वहां गड़बड़ होती होगी। हमारी सरकारें सब जगह दे रही हैं।

    राहुल गांधी द्वारा सदन में दिये गये बयान पर शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी को हिंदू के बारे में पता नहीं है। राहुल कहते हैं कि हिंदू हिंसक हैं। राहुल बाबा हिंदुत्व की पहचान तुम क्या जानो? ये मेरा है, ये तेरा है। ये सोच छोटे दिल वालों की होती है। जो विशाल हृदय के होते हैं वो कहते हैं सारी दुनिया ही एक परिवार है। ये हिंदुत्व है। धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो ये हिंदुत्व है और केवल मनुष्य में नहीं प्राणियों में सद्भावना हो ये हिंदुत्व है। सब सुखी हों, सब निरोग हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हाे ये हिंदुत्व है और ये भारत की हजारों साल पुरानी परंपरा है।

    झामुमाे ने काेई वादा पूरा नहीं किया

    शिवराज ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कितने वादे किये थे। इनके निश्चय पत्र पर सैंकड़ों वादे लिखे हैं। आज मैं जवाब मांग रहा हूं। हेमंत सोरेन हों, कांग्रेस हो या गठबंधन के लोग बताओ कौन सा वादा पूरा किया है। नौजवानों को कहा था, सरकारी नौकरी देंगे। नौकरी नहीं दी तो पांच हजार रुपये स्नातक को और सात हजार रुपये स्नातकोत्तर को बेरोजगारी भत्ता देंगे। बताओ किसी एक को भी बेरोजगारी भत्ता दिया है? नौकरियां मिल रही हैं? कितने बड़े झूठे हैं ये। बहनों से भी कई वादे किये थे कि घर खर्च के लिए दाे हजार रुपये महीना देंगे। मैं पढ़कर बता देता हूं, इनने लिखा है कि पूरे राज्य में महिला बैंक की स्थापना की जायेगी। हर गरीब महिला को अपनी आकस्मिक जरूरतों के लिए 50 हजार का कर्ज़ बिना किसी गारंटी के आधार कार्ड पर देंगे। बताओ किसी को मिला क्या? मैं नौजवानों से कहता हूं कि जाओ और मांगों पांच हजार रुपये और सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता।

    महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं

    शिवराज ने कहा कि ये कैसी सरकार है? जहां माता, बेटी, बहन की इज्जत सुरक्षित नहीं है। सम्मान सुरक्षित नहीं है। घुसपैठिए खुलकर छेड़ रहे हैं। वो भारत का नहीं है, वो झारखंड का नहीं है। वो आते हैं बांग्लादेश से और वोटों के लालच में आईडी से लेकर आधार बनवाते हैं। जेएमएम और कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है। चाहे देश चला जाये लेकिन वोट मिल जाये। वोट के भूखों झारखंड को तबाह और बर्बाद तो मत करो। बाहर से आओ शादी कर लो और उनके नाम से जमीन खरीद लो। उनको चुनाव लडा दो। पंचायतों पर कब्जा कर लो। ये खेल झारखंड को तबाह और बर्बाद कर देगा।

    शिवराज ने कहा कि मैं केवल सरकार की बात नहीं करता। रोज हत्याएं हो रही हैं। आम आदमी की सुरक्षित नहीं है और मदमस्त सरकार मस्ती में चूर है। उन्हाेंने कहा कि यदि पांच साल इनकी सरकार और रह गई तो बचाने को कुछ बचेगा नहीं। इसलिए संकल्प लो चाहे कुछ हो जाए। झारखंड की इस पवित्र धरती से लुटेरे और बेईमानों को सरकार हरा के रहोगे। भाजपा की सरकार लाकर रहोगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Congress-JMM Hindutva Shivraj Singh Chauhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    मुठभेड़ में माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू समेत 27 नक्सलियों की मौत के बाद नक्सलियों का भारत बंद का किया आह्वान

    June 10, 2025

    पटना ब्रेकिंग: दो युवकों की गोली मारकर हत्या, अपाची बाइक और 12 खोखे बरामद, इलाके में दहशत

    June 10, 2025

    वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने महज 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

    June 10, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.